फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The Nagar Panchayat has requested police protection and sealed off the excavation site using iron sheets.

Mohali News: नगर पंचायत ने मांगी पुलिस सुरक्षा, खुदाई वाली जगह को लोहे की चादरें लगाकर किया सील

Thu, 27 Aug 2026 01:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
The Nagar Panchayat has requested police protection and sealed off the excavation site using iron sheets.
खरड़। घड़ूआं के वार्ड नंबर-3 में पुराने पंचायत घर की जगह लाइब्रेरी निर्माण के लिए हो रही खुदाई के दौरान चांदी के सिक्के मिलने की सूचना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सिक्के मिलने की चर्चा फैलते ही देर रात तक लोग मौके पर पहुंचकर मिट्टी खंगालते रहे। हालांकि, अभी तक सिक्कों की संख्या, प्राचीनता और ऐतिहासिक महत्व की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के अनुसार लाइब्रेरी निर्माण के लिए 24 अगस्त को खुदाई शुरू हुई थी। 25 अगस्त को खुदाई के दौरान कुछ चांदी के सिक्के मिलने की सूचना मिली। इसके बाद प्रशासन ने काम पूरी तरह बंद करवा दिया। खुदाई वाली जगह को लोहे की चादरें लगाकर सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पंचायत ने थाना घड़ूआं के मुख्य अधिकारी को पत्र भेजकर मौके पर पुलिस सुरक्षा उपलब्ध करवाने की मांग की है। सहायक म्युनिसिपल इंजीनियर हरमेल सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त कर अन्य कर्मचारियों की भी निगरानी के लिए ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफवाहों से बढ़ी भीड़
शुरुआत में खुदाई के दौरान तीन घड़े और सोने-चांदी के आभूषण मिलने की चर्चा रही, लेकिन बाद में प्रशासन की ओर से केवल कुछ चांदी के सिक्के मिलने की जानकारी सामने आई। एसडीएम गुरमीत सिंह ने बताया कि पुरातत्व विभाग को जांच के लिए पत्र भेजा गया है। अब विशेषज्ञों की जांच के बाद ही सिक्कों की वास्तविकता और ऐतिहासिक महत्व स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed