फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The miscreants entered the house with pistols and deadly weapons, looted gold jewellery and cash worth Rs 12 lakh

Mohali News: पिस्तौल और घातक हथियार लेकर घर में घुसे बदमाश, सोने के जेवर व 12 लाख की नकदी लूटी

Tue, 09 Sep 2025 01:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
The miscreants entered the house with pistols and deadly weapons, looted gold jewellery and cash worth Rs 12 lakh
लांडरां /बनूड़। बनूड़ के निकटवर्ती गांव सेखन माजरा में चार लुटेरों ने पिस्तौल और घातक हथियार दिखाकर एक घर से 12 लाख रुपये की नकदी, सात तोले सोने के गहने और अन्य कीमती सामान लूट लिया। आरोपियों के हमले में एक 39 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आईटी सिटी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। गांव के सरपंच सतनाम सिंह ने पुलिस प्रशासन से लुटेरों के इस गिरोह पर काबू पाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद ग्रामीणों में डर का माहौल है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से गांवों में रात के समय गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल युवक लखविंदर सिंह के पिता ने बताया कि देर रात करीब दो बजे चार लुटेरे मुख्य दीवार फांदकर घर में घुस आए। आरोपियों ने उसके बेटे लखविंदर सिंह पर तेजधार हथियार से हमला कर घर से लूटपाट की। इस दौरान आरोपियों ने उसकी पत्नी पर बंदूक भी तान दी। घटना के बाद जब परिवार वालों ने शोर मचाया तो दो मोटरसाइकिलों पर आए लुटेरे भाग गए। इसके बाद गंभीर रूप से घायल लखविंदर सिंह को बनूड़ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखकर मोहाली के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सतवेंद्र सिंह, एसएचओ, थाना आईटी सिटी मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed