फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The mayor also asked the officials to make an estimate, instructions to complete the stalled projects seriously.

मेयर ने लगाई अधिकारियों की क्लास, बोले- रुके प्रोजेक्टों को गंभीरता से जल्द पूरा करें

Sun, 18 Apr 2021 02:10 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
The mayor also asked the officials to make an estimate, instructions to complete the stalled projects seriously.
मोहाली। नगर निगम के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने शनिवार को छुट्टी वाले दिन भी विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ आपात बैठक की। इस मौके पर साथ ही इलाके में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने इस दौरान अधिकारियों को हिदायत दी है कि वह दफ्तरों में बैठकर प्लानिंग तैयार न करें, बल्कि फील्ड में जाकर सारी स्थिति को समझें। उन्होंने साफ कहा कि इलाके में जो भी विकास कार्य करवाए जाने बाकी हैं, उनके पहल के आधार एस्टीमेट तैयार करें। ताकि आने वाले हफ्ते में हाउस की बैठक बुलाकर शहर के विकास को रफ्तार दी जाए।
विज्ञापन

शनिवार को नगर निगम भवन में मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू की ओर से अधिकारियों के साथ की गई आपात बैठक में सीनियर डिप्टी मेयर अमरीक सिंह सोमल, डिप्टी मेयर कुलजीत बेदी और नगर निगम कमिश्नर डॉ. कमल कुमार गर्ग समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे। मेयर ने कहा कि पिछले एक साल से कोरोना चल रहा है, हालांकि विकास कार्य भी किए जा रहे थे।
विज्ञापन

अब हमें शहर में किस तरह से विकास कार्य करवाने हैं और लोग किसी तरह का विकास चाहते हैं, इन चीजों को भी समझना होगा। अधिकारी इलाके में चल रहे प्रोजेक्टों में दिलचस्पी लें और जहां पर भी सरकारी काम हो रहा है, उसे घर के काम की तरह समझें। जहां खामियां हैं उन्हें समय पर सुधारा जाए और मरम्मत के कामों पर भी जोर दिया जाए। ऐसा कोई भी प्रोजेक्ट न बनाया जाए, जिससे बाद में फायदा कम नुकसान ज्यादा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अगर किसी के पास कोई सुझाव है तो उन्हें बताएं। उन्होंने कहा कि हम सभी लोग शहर के लिए जवाबदेह हैं। डिप्टी मेयर कुलजीत बेदी ने उम्मीद जताई कि सभी अधिकारी, मुलाजिम मिलकर काम करेंगे और शहर को विकास की राह पर आगे ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि अब हमारा मुकाबला चंडीगढ़ और पंचकूला से नहीं है। बल्कि देश के सभी उन शहरों से है, जो कि अच्छा काम कर रहे हैं। अगर कहीं किसी इलाके में कुछ बढ़िया हो रहा है तो उससे सीखने में पीछे नहीं रहना चाहिए। वहीं, सीनियर डिप्टी मेयर अमरीक सिंह सोमल ने सभी से सहयोग की उम्मीद जताई है।

एक साल बाद होगी नगर निगम हाउस की बैठक
नगर निगम की पहली हाउस की बैठक करीब एक साल के बाद अगले हफ्ते होगी। क्योंकि पिछले साल 26 अप्रैल को हाउस भंग हो गया था। उसके बाद कोई बैठक नहीं हुई। हालांकि कई अहम मुद्दों पर वैसे बैठकें होती रही हैं। ऐसे में कोशिश की जा रही है कि सोमवार या मंगलवार को बैठक का एजेंडा जारी होगा और यह बैठक ऑनलाइन करवाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed