फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The matter of building the boundary wall of the cemetery in Mohali heated up, the police and the councilor pacified

फेज-9 में कब्रिस्तान की चार दीवारी बनाने का मामला गर्माया

Wed, 01 Sep 2021 02:11 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
The matter of building the boundary wall of the cemetery in Mohali heated up, the police and the councilor pacified
मोहाली। फेज-9 में मंगलवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब एचएल मकानों वाले ब्लॉक में स्थित कब्रिस्तान की जगह चहारदिवारी का काम मुस्लिम भाई चारे की ओर से शुरू करवाया गया। इस संबंधी सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करके समझाया। आखिर मुस्लिम भाईचारे के लोगों ने विश्वास दिलाया कि इस जगह पर लाइब्रेरी या डिस्पेंसरी का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुुताबिक मुस्लिम महासभा पंजाब के प्रधान एवं वक्फ बोर्ड के सदस्य सितार मोहम्मद लिबड़ा ने कहा कि वक्फ बोर्ड की यह जमीन गांव कुंभड़ा के मुस्लिम भाईचारे के कब्रिस्तान के लिए है। पहले भी यहां पर चहारदिवारी करने की कोशिश की गई थी। स्थानीय निवासियों की ओर से इसका विरोध किया गया था और काम बंद करवा दिया था। पिछले दिनों वक्फ बोर्ड की ओर से एडीसी मोहाली को पत्र देकर मांग की गई थी कि यहां पर सुरक्षा मुहैया करवाई जाए। इसके बाद मंगलवार को प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में यह काम शुरू करवाया गया। इस मौके पर इलाके के पार्षद कमलप्रीत सिंह बन्नी ने बताया कि मुस्लिम भाईचारे के कब्रिस्तान की यह जमीन वक्फ बोर्ड के अधीन है। इस पर चहारदिवारी का काम शुरू होते ही हुए विरोध के बाद स्थानीय निवासियों को समझाने के बाद काम शुरू करवा दिया गया है। मुस्लिम भाईचारे की ओर से विश्वास दिया गया है कि इस जमीन पर लाइब्रेरी या डिस्पेंसरी बनाई जाएगी। क्योंकि मुस्लिम भाईचारे को कब्रिस्तान के लिए बलौंगी के पास जमीन दी गई है। चहारदिवारी के बाद जमीन की सफाई करवाकर इस जगह पर पौधे भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed