फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The mastermind behind the jewellery shop theft was arrested; police recovered gold and diamond jewellery, DVRs, and cash.

Mohali News: ज्वेलरी शाॅप चोरी का मास्टर माइंड मैनेजर गिरफ्तार, पुलिस ने सोने-हीरे के गहनों समेत डीवीआर व कैश किया बरामद

Wed, 26 Nov 2025 12:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
The mastermind behind the jewellery shop theft was arrested; police recovered gold and diamond jewellery, DVRs, and cash.
मोहाली। पुलिस ने ज्वेलरी शोरूम में हुई चोरी के मामले में शोरूम के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से सोने और हीरे के गहने, डीवीआर, 60 हजार रुपये नकद और ईपीए बी-एक्स मशीन बरामद कर ली है। मामला आईटी सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर-66ए स्थित ईशाइन सॉक प्राइवेट लिमिटेड ज्वेलरी शॉप से जुड़ा है। यहां आरोपी दीपक कुमार भारद्वाज ने बड़े आसान तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी लंबे समय से यहीं काम कर रहा था। उसे सेफ के पैटर्न लॉक पता थे। दरवाजों की चाबियां भी उसके पास थीं। आरोपी छुट्टी वाले दिन दोपहर के समय शॉप पर आया और उसने मेन शटर का ताला तोड़ा। बाद में उसने चाबियों से दरवाजे खोले और पैटर्न लॉक का नंबर लगाकर उसे खोल लिया। बाद में वह सभी गहने और नकदी लेकर भाग गया। वह डीवीआर भी साथ ले गया ताकि पकड़ा न जाए।
विज्ञापन

मालिक ने यह शिकायत दी थी
शोरूम प्रबंधन के अनुसार 1 नवंबर की रात कारोबारी समय समाप्त होने के बाद सभी गहनों को सुरक्षा के तहत शो-रूम के सेफ में स्टाफ की मौजूदगी में रखा गया था। अगले दिन रविवार होने के कारण दुकान बंद रही। 3 नवंबर की सुबह जब स्टाफ दुकान खोलने पहुंचा तो देखा कि शटर का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाने पर पता चला कि सेफ खुला पड़ा है। उसमें रखे सभी सोने-हीरे के गहने, नकदी, डीवीआर और ईपीए बी-एक्स मशीन गायब है। इसके बाद एसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल, एसपी (इन्वेस्टिगेशन) राजन परमिंदर सिंह की निगरानी में सीआईए स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर हरमिंदर सिंह और थाना आईटी सिटी प्रभारी इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह की संयुक्त टीम बनाई गई। टीम ने तकनीकी और मानव स्रोतों की सहायता से जांच आगे बढ़ाई। जांच में बड़ा खुलासा तब हुआ जब संदेह के आधार पर शोरूम के मैनेजर दीपक कुमार भारद्वाज निवासी सेक्टर-125 सन्नी एनक्लेव खरड़ को काबू किया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी चार साल से यहां बतौर मैनेजर काम कर रहा था। दुकान के सिस्टम व सुरक्षा व्यवस्था से पूरी तरह वाकिफ था। इसी का फायदा उठाकर उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


यह सामान किया बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 48 जोड़ी टॉप्स, 61 जोड़ी सोने की अंगुठियां, 9 लॉकेट, 4 पेंडेंट, 2 नेकलेस, 2 सेट चूड़ियां और 2 चांदी की अंगूठियों सहित भारी मात्रा में गहने बरामद किए। आरोपी की उम्र लगभग 47 वर्ष है, वह बीए पास है। पुलिस रिमांड पर लिए मैनेजर से शेष सामान डीवीआर, नकदी और ईपीए बी-एक्स मशीन की बरामदगी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed