फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The markets remained vibrant on Tuesday, with shopping taking place

Mohali News: मंगलवार को भी मार्केटों में छाई रही रौणक, हुई खरीदारी

Wed, 22 Oct 2025 01:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
The markets remained vibrant on Tuesday, with shopping taking place
मोहाली। इस बार दिवाली का जश्न एक दिन नहीं, दो दिन तक छाया रहा। जहां ज्यादातर लोगों ने सोमवार 20 अक्टूबर को दिवाली मनाई, वहीं कई परिवारों ने मंगलवार यानी 21 अक्टूबर को भी दीये जलाए और पूजा की। वजह यह रही कि कुछ पंचांगों के अनुसार अमावस्या का संयोग मंगलवार को रहा, इसलिए लोगों ने पारंपरिक मान्यता के तहत इस दिन लक्ष्मी-गणेश की पूजा की।
विज्ञापन

दिवाली के अगले दिन बाजारों का हाल मिला-जुला रहा। सुबह सन्नाटा रहा, लेकिन शाम को मिठाई और गिफ्ट की दुकानों पर फिर भीड़ देखी गई। दुकानदारों ने बताया कि कुछ ग्राहक मंगलवार को दिवाली मनाने के लिए खरीदारी कर रहे थे, बाकी लोग गिफ्ट एक्सचेंज करने आए। फेज-3बी2 के मिठाई विक्रेता ने बताया कि हमारे यहां मंगलवार को भी भीड़ रही। बहुत से लोग आज पूजा कर रहे थे, इसलिए ताजी मिठाई लेने आए। गिफ्ट शॉप चलाने वाले मनप्रीत सिंह ने कहा कि हर साल ऐसा होता है, कुछ लोग अगले दिन दिवाली मनाते हैं। इसलिए बिक्री दो दिन तक बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed