{"_id":"689cf91fcfa3ba39ff000c40","slug":"the-lock-of-the-garbage-disposal-plant-was-opened-the-dumping-ground-will-soon-be-shifted-to-a-new-place-mohali-news-c-71-1-spkl1025-132346-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: कूड़ा निस्तारण प्लांट का खोला ताला, जल्द नई जगह शिफ्ट होगा डपिंग ग्राउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: कूड़ा निस्तारण प्लांट का खोला ताला, जल्द नई जगह शिफ्ट होगा डपिंग ग्राउंड
विज्ञापन
मोहाली। शाहीमाजरा के कूड़ा निस्तारण प्लांट के विरोध में चल रहा धरना बुधवार सुबह तीसरे दिन विधायक कुलवंत सिंह के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। कमिश्नर नगर निगम परमिंदर पाल सिंह को साथ लेकर विधायक शाहीमाजरा के आरएमसी पाॅइंट के बाहर धरना दे रहे लोगों के बीच पहुंचे। विधायक ने लोगों से प्लांट का ताला खोलने की अपील कर कहा कि उनकी समस्या का समाधान कर दिया गया है। आगामी दो-तीन माह में इस प्लांट को नई जगह पर शिफ्ट कर दिया जाएगा।
इस दौरान लोगों ने विरोध तो किया लेकिन बाद में विधायक ने सबको मना लिया। विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि दो-तीन दिन में नगर निगम को जमीन मिलने वाली है। जमीन मिलते ही वहां पर काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा जब तक प्लांट को शिफ्ट नहीं किया जाता तब तक यहां रोजाना सफाई का पूरा ध्यान रखा जाएगा। दवाई का छिड़काव भी किया जाएगा, ताकि आसपास रहते लोगों को कोई परेशानी न झेलनी पड़े। इसके बाद लोगों ने विधायक को प्लांट में लगाए ताले की चाबियां सौंपकर उनसे ही ताला खुलवाया। इस मौके पर पार्षद जगदीश जग्गा, पूर्व पार्षद अशोक झा, ग्रीन पार्क आरडब्ल्यूए फेज-5 के प्रधान महिंदर सिंह, एसके गोयल, रूपिंदर सिंह, कांता देवी, उषा शाही, राजन खन्ना, सुखविंदर सिंह, एसएस बुटर, सरोज बाला, विकास उप्पल, राम कुमार शाहीमाजरा भी मौजूद रहे।
दो सेनेटरी इंस्पेक्टर रखेंगे निगरानी
विधायक ने इलाका निवासियों को भरोसा दिया कि अब इस प्लांट पर कूड़ा डंप नहीं जाएगा। इसकी पूरी निगरानी की जाएगी। इसके लिए उन्होंने नगर निगम कमिश्नर को प्लांट पर दो सेनेटरी इंस्पेक्टरों की डयूटी लगाने के भी निर्देश दिए। साथ ही यह भी कहा कि अब वह खुद इस प्लांट की निगरानी करेंगे ताकि लोगों को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।