{"_id":"68cc4d460dfe0648330df48d","slug":"the-k-area-service-road-is-closed-causing-distress-among-residents-of-dhakoli-baltana-mohali-news-c-289-1-pkl1100-614-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: के-एरिया सर्विस रोड बंद, ढकोली-बलटाना के लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: के-एरिया सर्विस रोड बंद, ढकोली-बलटाना के लोग परेशान
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना से सीटीयू की बसों का आवागमन सुचारु करने और जीरकपुर से आने में होने वाली परेशानी को ध्यान में रखकर लोगों ने के-एरिया लाइट पॉइंट पर सर्विस रोड का निर्माण जल्द करने की मांग की है। वर्तमान में सर्विस रोड पर बने गड्ढों के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सर्विस रोड बंद होने से सीटीयू की बसों का आवागमन भी बलटाना से बंद हो गया है। सर्विस रोड खस्ताहाल होने की वजह से छोटे वाहनों को नुकसान हो रहा है।
इस सर्विस रोड पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने पानी की निकासी के लिए बड़े पाइप डालने का काम किया है। इसके चलते यह सर्विस रोड अब पिछले दो हफ्ते से अधिक समय से बंद है। इस काम की रफ्तार ज्यादा धीमी होने के कारण क्षेत्र निवासियों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। बलटाना और ढकोली क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इस सर्विस रोड के बंद होने से या तो हमें बहुत दूर से घूम कर आना पड़ता है। हमें गलत साइड से जाना पड़ता है। बलटाना क्षेत्र के निवासी साहिल कुमार, राजेंद्र सिंगला, सुरेंद्र कुमार और ढकोली क्षेत्र के निवासी मुकेश कुमार, सुरजीत सिंह ने मांग की है कि इस सर्विस रोड पर जल्द से जल्द पाइप डालने का काम मुकम्मल किया जाए और फ्लाईओवर के दोनों तरफ की सर्विस रोड को नए सिरे से बनाया जाए ताकि लोगों को आने-जाने में किसी भी प्रकार की कोई समस्या ना हो।
फ्लाईओवर पर चढ़ने से पहले लगता है वाहनों का जाम
जीरकपुर कालका हाईवे पर के-एरिया लाइट पॉइंट पर बने फ्लाईओवर का सर्विस रोड बंद होने के कारण सभी वाहन फ्लाईओवर के ऊपर से जा रहे हैं, जिसके कारण यहां पर हमेशा वाहनों का लंबा जाम लगा रहता है। जाम लगने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जब सर्विस रोड पर यातायात चल रहा था उसे समय बहुत से वहां इस रोड की तरफ मुड़ जाते थे जिसके कारण यहां पर जाम की स्थिति नहीं बनती थी।
विज्ञापन
यहां पर पानी की निकासी के पाइप डाले जा रहे हैं। जैसे ही हमने पाइप डालने के लिए सड़क की खुदाई का काम शुरू किया फिर से लगातार बारिश होने लगी। बारिश के कारण हमें काम बीच में रोकना पड़ा। अब अगर बारिश नहीं हुई तो दो हफ्ते के भीतर इस काम को मुकम्मल कर दिया जाएगा। - आसिम बांसल, अधिकारी, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, चंडीगढ़।