फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The jawan injures the young man riding the car with the butt of the rifle

जवान ने राइफल के बट से कार सवार युवक को किया जख्मी

Mon, 17 Jan 2022 01:45 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
The jawan injures the young man riding the car with the butt of the rifle
मोहाली। केंद्रीय सुरक्षा बल के एक जवान ने शनिवार देर रात नाकाबंदी के दौरान एक कार सवार युवक को रायफल की बट मारकर उसे जख्मी कर दिया। इसके बाद जख्मी युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इस मामले को लेकर जख्मी युवक ने लिखित शिकायत पुलिस थाने में देकर जवान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जख्मी युवक की पहचान चंडीगढ़ के सेक्टर-49 निवासी मिलन शर्मा के रूप में हुई है। मिलन शर्मा ने बताया कि शनिवार को वह अपनी कार में सवार होकर सेक्टर-69 में किसी काम से आ रहा था। रास्ते में फेज-10 के पास पुलिस नाकाबंदी करके वाहनों की चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने उसे भी रोक कर कार को एक तरफ लगाने को कहा तो कार का एक हिस्सा केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान को छू गया। इसको लेकर केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान को गुस्सा आ गया और कार में सवार चालक मिलन शर्मा के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इस बीच जवान ने रायफल की बट मिलन के सिर में मार दी और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद जख्मी मिलन को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाना पड़ा। मिलन शर्मा ने इसकी शिकायत पुलिस को देकर जवान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed