फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The issue of children playing will be raised in the Municipal Council House meeting.

Mohali News: नगर परिषद हाउस मीटिंग में रखेंगे बच्चों के खेलने का मुद्दा

Sun, 29 Sep 2024 03:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
The issue of children playing will be raised in the Municipal Council House meeting.
नयागांव। वार्ड नंबर 17 जनता कॉलोनी में पड़ने वाले वाटर वर्क्स के पास खाली पड़ी जमीन पर खेलने वाले बच्चों को खेलने से मना करने का मुद्दा अब नगर परिषद की हाउस मीटिंग में रखा जाएगा। यह वह जमीन है जिसमें न सिर्फ झाड़ियां उगी थीं बल्कि यहां पर नशेड़ी बैठते थे।
विज्ञापन


पहले काफी एरिया में बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगी हुई थी। लोग यहां पर कूड़ा फेंक देते थे और पूरी जमीन पर गंदगी फैली रहती थी। सुबह-शाम देर रात तक नशेड़ी यहां पर बैठे रहते थे ओर दारू पीते थे। आवारा तत्व यहां पर हुल्लड़ बाजी करते रहते थे। जिसकी वजह से इस एरिया में लोगों का जीना दूभर हो रखा था। जिसकी शिकायत बार-बार एरिया के पार्षद और नगर परिषद ऑफिस में दी जा रही थी।
विज्ञापन


लोगों की शिकायत पर गौर करते हुए एरिया की पार्षद अर्चना कोरी ने इस जमीन को एडवोकेट बब्लू कोरी व अन्य वार्ड वासियों की मदद से इस सरकारी जमीन को साफ सुथरा कराया। जो यहां बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगी हुई थीं, उनको हटाया गया। यहां पर साफ-सफाई की गई, रोशनी के लिए लाइटें लगवाईं और बच्चों व युवाओं के खेलने का मैदान तैयार किया गया। लेकिन, बाद में वहां पर विभाग की ओर से बच्चों और युवाओं को खेलने से मना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एरिया के पार्षद और कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ लोग इसमें राजनीति कर रहे हैं। अफसर भी राजनीति के दबाव में आकर जाकर बच्चों और युवाओं को यहां पर खेलने से मना कर रहे हैं उनको यहां से हटा रहे हैं। यह सरकारी जमीन है और खराब पड़ी थी इसको ठीक कर कर खेलने योग्य बनाया गया है।
--------------

इस मैदान की सुंदरता को बढ़ाने व बच्चों के खेलों का और सामान मुहैया करवाने के लिए नगर परिषद हाउस की मीटिंग में मुद्दा रखूंगी। पूरे नए गांव में बच्चों वह युवाओं के खेलने के लिए कोई भी जगह या ग्राउंड नहीं है। लेकिन कुछ लोग इस पर राजनीति कर रहे हैं।- अर्चना कोरी पार्षद वार्ड नंबर 17 नयागांव

----------


वाटर वर्क्स की खाली जमीन की साफ-सफाई करवा कर बच्चों व युवाओं के इस्तेमाल लायक बनाया गया है। महिलाएं और बालिकाएं भी यहां पर सैर करने और खेलने आती हैं। जोकि एक अच्छी पहल है। इसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए यह सरकारी जमीन है।-टोपन लाल, निवासी वार्ड नंबर 17 नयागांव


-----------


वहां पर कुछ महीना पहले दिनदहाड़े लोग नशा करते थे। जुआ खेलते थे और गैरकानूनी गतिविधियां करते थे। खेल का मैदान बनने से अब यहां पर शराबी, असामाजिक तत्व नहीं बैठते। लोगों को अच्छा माहौल मिला रहा है। इसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।- सतीश कल्याण निवासी वार्ड नंबर 17 नयागांव

--------------
नयागांव में कोई भी खेलने का स्थान या पार्क नहीं है जहां पर बच्चे जाकर खेल सकें। खराब जमीन को ठीक करके सैर करने और खेलने लायक बनाया गया तो अब इस पर रोक लगाई जा रही है जो गलत है। बच्चों व युवाओं के लिए खेलने के स्थान का प्रबंध करवाना एक बहुत ही सराहनीय कदम है। -एडवोकेट त्रिभुवन निवासी वार्ड नंबर 17 नयागांव

-------------

वाटर वर्क्स की जमीन पर साफ-सफाई करवा कर खेलने व सैर के लिए स्थान बनाने से समस्या सिर्फ शराबियों, जुआरियों, उस जमीन पर गैरकानूनी काम व अवैध कब्जा करने वालों को है। कुछ लोग इसमें राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं और कुछ नहीं।- एडवोकेट बबलू कोरी, निवासी वार्ड नंबर 17 नयागांव


------------
अधिकारी कोट

अच्छी बात है कि उन्होंने ग्राउंड को साफ-सुथरा किया है। सुरक्षा उद्देश्यों से खेलने के लिए मना किया गया था। क्योंकि वहां पर ऊंची पानी की टंकी है, पानी का ट्यूबवेल लगा हुआ है, अंडरग्राउंड बिजली के तार डाले गए हैं। अगर कोई दुर्घटना हो जाए या सामान की चोरी हो जाए तो कौन जिम्मेदार होगा। अगर लोग पानी की टंकी, पानी के ट्यूबवेल और बिजली के अंडरग्राउंड तारों से दूर हो कर साइड में तार लगाकर खेल सकते हैं तो हमें कोई दिक्कत नहीं है। - सिमरन कौर, एसडीओ वाटर सप्लाई डिपार्टमेंट, मोहाली नयागांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed