फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The head was of a goat and not of a dog, investigation report revealed

Mohali News: कुत्ते का नहीं बकरी का था सिर, जांच रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Sun, 23 Mar 2025 02:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
The head was of a goat and not of a dog, investigation report revealed
मोहाली। मटौर में मोमोज बनाने वाली वर्कशॉप की रसोई से बरामद मांस का टुकड़ा बकरी का है। यह पुष्टि पशुपालन विशेषज्ञों ने जांच के बाद की और इसकी जानकारी मोहाली डीसी कोमल मित्तल ने दी।
विज्ञापन

उपायुक्त कोमल मित्तल ने बताया कि खाद्य आपूर्ति एवं नगर निगम की टीमों से सूचना प्राप्त करने के बाद मोमोज वर्कशॉप के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई का घोर उल्लंघन मिला था। खाद्य पदार्थों और अवयवों के नमूनों के अलावा, खाद्य सुरक्षा और नगर निगम की टीमों की ओर से मांस का एक टुकड़ा भी बरामद किया गया था। उन्होंने बताया कि पशुपालन विशेषज्ञों की विश्लेषण/निरीक्षण रिपोर्ट के अनुसार यह मांस का टुकड़ा 10 इंच गुणा 6 इंच के आकार का था।
विज्ञापन

उसका वजन आधा किलोग्राम था। मांस के इस टुकड़े की गहन जांच से पता चला है कि वह बकरी का है। डिप्टी कमिश्नर ने आगे कहा कि जिला प्रशासन खाद्य सुरक्षा और नगर निगम की टीमों के माध्यम से गंदे और अस्वच्छ वातावरण में मानव उपभोग की वस्तुएं तैयार करने/पकाने वाले विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed