{"_id":"65ee2e556449c7b8d7028ba4","slug":"the-havoc-of-high-speedmercedes-crushed-a-young-man-sleeping-at-a-tea-shop-angry-people-pelted-stones-at-the-police-mohali-news-c-71-1-mli1004-112504-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: तेज रफ्तार का कहर...मर्सिडीज ने चाय की दुकान पर सोते रहे युवक को रौंदा, भड़के लोगों ने पुलिस पर किया पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: तेज रफ्तार का कहर...मर्सिडीज ने चाय की दुकान पर सोते रहे युवक को रौंदा, भड़के लोगों ने पुलिस पर किया पथराव
विज्ञापन
मोहाली। एयरपोर्ट मार्ग पर चीमा बॉयलर चौक के पास शनिवार देर रात दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8 में शहीद उधम सिंह कॉलोनी के पास चाय की दुकान करने वाले युवक को सोते हुए एक बेकाबू मर्सिडीज कार ने रौंद दिया। हादसा शनिवार रात करीब 2 बजे के आसपास का है। बेकाबू कार युवक को रौंदती हुई सामने जसपाल भट्टी मैड आर्ट स्कूल में घुस गई। टक्कर से स्कूल की दीवार टूट गई और कार के एयरबैग खुल गए। बताया जा रहा है कि मर्सडीज कार में दो लोग सवार थे और दोनों हादसे के बाद गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गए। उधर, सुबह के समय पुलिस ने हैड्रा मशीन मंगाकर कार को उठाने का प्रयास किया तो भड़के लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। मृतक युवक की पहचान प्रकाश कुमार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। वह चाय की दुकान में ही सोता था। उसका जीजा मंजीत कुमार व रिश्तेदार शहीद उधम सिंह कॉलोनी में रहते हैं। उसके जीजा ने बताया कि प्रकाश 18 साल से मोहाली में दुकान कर रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटा से भी ज्यादा थी। टक्कर के बाद एक धमाके की आवाज आई। इसके बाद कॉलोनी के लोग इकट्ठा हो गए। वह घायल प्रकाश को सिविल अस्पताल फेज-6 ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।
पहले भी हो चुके हैं मर्सडीज के चालान
मर्सिडीज गाड़ी मोहाली के एक बड़े बिजनेसमैन की बताई जा रही है। ऑनलाइन रिकार्ड के अनुसार यह गाड़ी किसी बसंत प्रभात गुप्ता के नाम पर रजिस्टर्ड बताई जा रही है। 30 मार्च 2020 को इसकी रजिस्ट्रेशन तारीख है। हालांकि पुलिस इसमें कुछ बताने से गुरेज कर रही है। सूत्रों के अनुसार इस गाड़ी के पहले भी कानून की उल्लंघन करने के आरोप में 13 चालान हो चुके हैं। इससे पहले भी इस गाड़ी के नोएडा में 22 अगस्त 2023 में ओवरस्पीड का चालान हो चुका है। जेब्रा क्रासिंग का चंडीगढ़, डेंजर ड्राइविंग व रेड लाइट जंप सेक्टर-43 चंडीगढ़ व 18 जनवरी को भी डेंजर ड्राइविंग व रेड लाइट जंप का चालान चंडीगढ़ में हो चुका है। 16 जनवरी को चंडीगढ़ सेक्टर-20/21 के लाइट प्वाइंट पर डेंजर ड्राइविंग व रेड लाइट जंप का चालान हो चुका है।
गाड़ी उठाने आई पुलिस पर हुआ पथराव
हादसे की जानकारी मिलने के बाद सुबह जब इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस कार को जब्त करने के लिए मौके पर पहुंची तो शहीद उधम सिंह कॉलोनी के लोगों ने पुलिस को गाड़ी उठाने का विरोध किया। पुलिस ने हैड्रा मशीन मंगाकर कार को उठाने का प्रयास किया तो भड़के लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। यही नहीं हैड्रा मशीन के शीशे तोड़ दिए गए। पुलिस को मौके से गाड़ी नहीं उठाने दी गई। देर शाम भीड़ के शांत होने पर पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
15 दिन पहले हुआ था बेटा, शक्ल भी देखने को नसीब न हुई
मृतक प्रकाश के जीजा ने बताया कि 15 दिन पहले ही प्रकाश के घर बेटे ने जन्म लिया था। उसने अपने बेटे का चेहरा तक नहीं देखा था। वह बेटे की खुशी में कुछ दिन बाद ही बिहार अपने घर जाने वाला था। वह बेटे के लिए खिलौने खरीद रहा था। एक बार पहले उसने बिहार जाने का मन बना लिया था लेकिन बाद में उसने अपने जीजा को कहा कि वह होली पर बेटे को देखने के लिए जाएगा।
कोट...
हमने मर्सिडीज कार अपने कब्जे में ले ली है। चालक की पहचान के लिए टीम काम कर रही है। मर्सिडीज कार चालक पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी पहचान कर उसे मामले में नामजद कर लिया जाएगा।
-मोहित अग्रवाल, डीएसपी सिटी-1 मोहाली