{"_id":"61707e72b9885079a718e8b1","slug":"the-havoc-of-diarrhea-is-not-stopping-in-the-villages-of-derabassi-dozens-of-people-sick-in-saidpura-and-preet-colony-mohali-news-pkl430662019","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेराबस्सी के गांवों में नहीं रुक रहा डायरिया का कहर, सैदपुरा और प्रीत कॉलोनी में दर्जनों लोग बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेराबस्सी के गांवों में नहीं रुक रहा डायरिया का कहर, सैदपुरा और प्रीत कॉलोनी में दर्जनों लोग बीमार
विज्ञापन
डेराबस्सी। क्षेत्र में जहां एक ओर डेंगू ने कहर बरपाया हुआ है, वहीं अब डायरिया भी रुकने का नाम नहीं ले रहा है। डेंगू के कारण क्षेत्र में जहां कई लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं अब दूषित पानी के कारण लोगों में लगातार डायरिया फैल रहा है।
शहर के नजदीकी गांव कूड़ावाला से दर्जनों लोग डायरिया से पीड़ित सामने आ चुके हैं। यहां पर सेहत विभाग की ओर से लगातार शिविर लगाकर लोगों की जांच की जा रही है। गांव के बाहर बने क्वार्टरों में किराये पर रह रहे लोग डायरिया की चपेट में आए थे। जांच में इन मजदूर क्वार्टरों में रहने वाले लोगों को पानी की सप्लाई वाली टंकी में काफी गंदगी पाई गई थी। प्रशासन की ओर से दूषित पानी की सप्लाई बंद करवाने के बाद में टैंकरों से साफ पानी के साथ सप्लाई शुरू करवाई गर्द थी। यहां अब कुछ मरीजों की तादात घटी है। लेकिन इसके बाद अब यहां के नजदीकी गांव सैदपुरा, गांव भांखरपुर और डेराबस्सी की गुलाबगढ़ रोड पर पड़ती प्रीत कॉलोनी में डायरिया के मरीज सामने आने लगे हैं। इसके साथ ही सेहत विभाग की सिरदर्दी बढ़ गई है। उक्त गांवों और प्रीत कॉलोनी में बीते दिनों से दर्जनों मरीज सामने आ चुके हैं जहां बीमारी फैलने से पीछे दूषित पानी की सप्लाई बताई जा रही है। गांव भांखरपुर में सेहत विभाग की कर्मी दलजीत कौर और उसके पति सहित परिवार के छह लोग बीमार पड़े हैं। दलजीत कौर ने बताया कि उसके अलावा उनके पड़ोस में घर घर लोग बीमार पड़े हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव में दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। इस संबंधी अधिकारियों को इसकी जानकारी देने के बाद भी उनकी ओर से से समस्या का हल नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि कि पानी में कीड़े आ रहे हैं।
इस संबंधी बात करने पर सिविल अस्पताल की एसएमओ डाक्टर संगीता जैन ने कहा कि अलग अलग स्थानों पर साफ पानी की सप्लाई करवाने के अलावा सेहत विभाग की टीमें सर्वे करके लोगों को जागरूक कर रही हैं। इसके अलावा डायरिया से बचाव के लिए लोगों को जरूरी दवा भी बांटी जा रही है। उन्होंने कहा कि जरूरत के मुताबिक मरीजों को अस्पताल में दाखिल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी स्थिति काबू में है और सेहत विभाग पूरी नजर बनाए हुए है।