फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The government assured nursing staff of a quick resolution to the 4600 grade pay issue

Mohali News: सरकार ने नर्सिंग स्टाफ को 4600 ग्रेड-पे पर जल्द समाधान का दिया आश्वासन

Sun, 19 Oct 2025 12:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
The government assured nursing staff of a quick resolution to the 4600 grade pay issue
मोहाली। यूनाइटेड नर्सिंग एसोसिएशन ऑफ पंजाब ने पंजाब के तीन मेडिकल कॉलेजों अमृतसर, पटियाला और मोहाली के नर्सिंग स्टाफ के 4600 ग्रेड-पे को लेकर लंबे समय से चली आ रही मांगों पर सरकार के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रमुख सचिव, मेडिकल शिक्षा और अनुसंधान विभाग, विशेष सचिव, वित्त विभाग, निदेशक और कानूनी सलाहकार मौजूद रहे। बैठक में सरकार के पैनल ने कहा कि लिखित नियुक्ति पत्र वाले कर्मचारियों को इस ग्रेड-पे पर विचार किया जा सकता है, लेकिन यूनियन ने इसे सभी नर्सिंग कर्मचारियों पर लागू करने की मांग की।
विज्ञापन

बैठक के दौरान विशेष सचिव वित्त विभाग ने आदेश दिए कि 4600 ग्रेड-पे के हिसाब से कैलकुलेशन तैयार किया जाए और नर्सिंग स्टाफ की संख्या को ध्यान में रखते हुए अगली बैठक में प्रस्ताव पेश किया जाए। प्रमुख सचिव ने कहा कि नर्सिंग स्टाफ स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का अहम हिस्सा है। उनकी निस्वार्थ सेवा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने आश्वासन दिया कि वित्त विभाग के साथ मिलकर जल्द ही इसका ठोस समाधान निकाला जाएगा। दिवाली के बाद यूनियन की सरकार के साथ अगली बैठक की जाएगी। इसमें सभी पक्ष मिलकर समाधान तक पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed