फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The glory of Mohali had increased due to the formation of the district, now the identity of the mini capital of Punjab

जिला बनने से बढ़ी थी मोहाली की शान, अब पंजाब की मिनी राजधानी की मिली पहचान

Wed, 20 Jul 2022 02:06 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
The glory of Mohali had increased due to the formation of the district, now the identity of the mini capital of Punjab
मोहाली। वीआईपी जिले ने पिछले 23 साल के सफर में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं। 2006 में पंजाब का 18वां जिला बनने के बाद पूरे राज्य में मोहाली को अलग पहचान मिली थी। वहीं अब जिला पंजाब की मिनी राजधानी बनकर कर उभरा है। राज्य सरकार के 22 से अधिक सरकारी दफ्तरों के मुख्यालय इसी शहर से चलते हैं। राज्य की सुरक्षा की रणनीति बनाने में भी यह इलाका अपनी अग्रणी भूमिका निभाता है। पीसीए क्रिकेट स्टेडियम और इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम से शहर को पूरी दुनिया में अलग पहचान मिलती है, वहीं, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की वजह से राज्य के प्रत्येक घर का बच्चा मोहाली के महत्व को समझता है, साथ ही किसानों के जहन में यहां से चल रही बड़ी ट्रैक्टर कंपनियां भी बसी हुई हैं।
विज्ञापन

राज्य सरकार की ओर से मोहाली को पूरी तरह से चंडीगढ़ की तर्ज पर आने वाले 50 साल को ध्यान में रखकर विकसित किया जा रहा है। इलाके का विकास मास्टर प्लान के मुताबिक किया जा रहा है। बेहतर रोड नेटवर्क, एयरपोर्ट और रेलवे लिंक शहर को मजबूत बनाते हैं। इस इलाके को अब फ्यूचर सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। कई नामी कंपनियां यहां शॉपिंग मॉल से लेकर पांच सितारा होटल बना रही हैं। लोगों को अच्छे रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं। उत्तरी भारत के कई राज्यों के युवा अब यहां बसने को प्राथमिकता देते हैं। इसके अलावा पंजाब सरकार का महाराजा रणजीत सिंह प्रिपेरटरी इंस्टीट्यूट यहां की शान है। इस इंस्टीट्यूट ने अपने नौ साल के सफर में करीब 170 बड़े अधिकारी सेना के तीनों अंगों को दिए हैं। इसके अलावा कई सैन्य अधिकारी और सीमा सुरक्षा बल का कैंपस भी अपने शहर में है। इतना ही नहीं खरड़ और डेराबस्सी को भी विकसित करने की दिशा में जोरों से काम चल रहा है।
विज्ञापन

सेहत सुविधाओं पर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान भी कायल
जिले की मेडिकल टूरिज्म के क्षेत्र में पूरी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान है। पड़ोसी देश पाकिस्तान भी यहां की सेहत सुविधाओं का कायल है। एक प्रोजेक्ट के तहत पाकिस्तान के कई बच्चों के दिल का इलाज यहां हुआ है। इराक युद्ध में घायल हुए सैनिकों को नया जीवन देने में जिले के निजी अस्पतालों की अहम भूमिका रही है। वहीं, अब सरकार का फोकस सरकारी सेहत सुविधाओं को सुधारने में लगा हुआ है। पंजाब का चौथा सरकारी मेडिकल कॉलेज फेज-6 में डॉ. बीआर आंबेडकर राज्य आयुर्विज्ञान संस्थान नाम से स्थापित किया गया है। तो मुल्लांपुर में नौ साल के लंबे इंतजार के बाद कैंसर का बड़ा अस्पताल शुरू हो गया है। 15 अगस्त से 113 आम आदमी क्लीनिक की भी शुरूआत होने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहीं से नेताओं ने भी सीखे लीडरशिप के गुण
मोहाली शिक्षा के क्षेत्र में अब पड़ोसी शहर चंडीगढ़ और पंचकूला को कई टक्कर दे रहा है। कई नामी राष्ट्रीय संस्थान शहर की शान हैं। इनमें नाईपर, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकशेशन एंड रिसर्च, नैनो टेक्नोलॉजी, नॉर्दन इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी और आमी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ शामिल है। वहीं, अब निजी विश्व विद्यालय, स्कूल और कॉलेज भी स्थापित हुए हैं। दुनिया के 50 से अधिक देशों के विद्यार्थी यहां के संस्थानों में पढ़ाई कर रहे हैं। विश्व के टॉप-15 में बिजनेस स्कूलों में शुमार इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस भी इलाके की शान है। कई राज्यों के विधायकों, मंत्रियों और अधिकारियों को यहां से लीडरशिप की ट्रेनिंग करवाई गई है।
मोहाली के रास्ते पंजाब की इंडस्ट्री को गति देने की तैयारी
शहर के युवाओं को रोजगार और सरकार को राजस्व देने में इंडस्ट्री का अहम योगदान होता है। सरकार की कोशिश मोहाली के रास्ते पंजाब की इंडस्ट्री को मजबूत करने की है। इलाके में आईटी से जुड़ी इंडस्ट्रीज पर फोकस किया जा रहा है। 1603 में एकड़ में आईटी सिटी स्थापित की गई है। यहां पर इंफोसिस जैसी नामी 29 कंपनियां अपने कैंपस स्थापित कर रही हैं। इसके साथ ही राज्य की नई सरकार ने मोहाली में औद्योगिक सिटी बसाने का एलान किया है। जिससे उम्मीद है कि आने वाले समय में युवाओं की दिल्ली, नोएडा और हैदराबाद की दौड़ पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।
पॉलीवुड और बॉलीवुड भी है दीवाना
मोहाली जिले की लोकेशन, इंटरनेशनल एयरपोर्ट और चंडीगढ़ के करीब होने की वजह से पॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक सब फिदा हैं। पॉलीवुड की तकरीबन सभी फिल्मों, गानों या शार्ट मूवी में जहां शहर को जगह मिलती है, वहीं बॉलीवुड की फिल्में भी यहां के बिना अब अधूरी मानी जाती हैं। रोजाना एक दो फिल्मों की शूटिंग यहां चलती है। शाहरुख खान और प्रीति जिंटा की वीरजारा, दुश्मनी, नमस्ते लंदन, मौसम की शूटिंग यहां पर हुई थी।। इससे लोगों को रोजगार के अवसर पैदा होते हैं। इतना ही नहीं कई नामी कलाकारों ने अपने स्टूडियो से लेकर घर तक मोहाली में बना लिए हैं।
देश की सबसे ऊंची मीनार यहां की शान
देश की सबसे ऊंची मीनार का नाम सुनते ही लोगों के जहन में कुतुब मीनार का नाम आता है। लेकिन यह जानकार हैैरानी होगी कि चप्पड़चिड़ी स्थित ऐतिहासिक फतेह मीनार देश की सबसे ऊंची मीनार है। इस मीनार की कुल ऊंचाई 328 फीट है। जबकि कुतुब मीनार की कुल ऊंचाई 239.5 फीट है। धीरे-धीरे इस मीनार को भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है।

मोहाली के विकास को लेकर सरकार गंभीर
सरकार जिले के विकास को लेकर गंभीर है। इलाके के लोगों को अति आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। यहां पर चल रहे सभी प्रोजेक्टों पर गति से काम चल रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि सब समय पर पूरे होंगे और जिला मोहाली की शान और ज्यादा बढ़ेगी। -अमित तलवार, डीसी मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed