Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The garbage of hotels, lodges, hostels, restaurants is a burden on the city, garbage is being dumped everywhere

Mohali News: होटलों, लॉज, हॉस्टल, रेस्टोरेंट का कूड़ा शहर पर भारी, जगह-जगह फेंका जा रहा कचरा

Wed, 27 Aug 2025 01:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
The garbage of hotels, lodges, hostels, restaurants is a burden on the city, garbage is being dumped everywhere
जीरकपुर। करीब 400 होटलों का कूड़ा शहर की सुंदरता पर ग्रहण लगा रहा है। होटल, लॉज, हॉस्टल, रेस्टोरेंट, क्लब और बैंक्वेट हॉल संचालक सॉलिड वेस्ट का निपटान कैसे करते हैं, इसकी नगर परिषद को कोई जानकारी नहीं है। नियमों के अनुसार उक्त संस्थानों को कूड़े का निपटान कर मामले की जानकारी नगर परिषद को देनी होती है। इस मामले में नगर परिषद और संबंधित संस्थान संचालक अनजान बने हुए हैं। यही कूड़ा शहर पर भारी पड़ रहा है। नगर परिषद समय-समय पर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की जांच कर उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी देती है, लेकिन यह केवल औपचारिक बनकर रह गया है। वर्तमान में किसी अपार्टमेंट से हर दिन 50 किलो या उससे अधिक कचरा निकलता है तो सतर्क हो जाएं। ऐसी स्थिति में अपार्टमेंट के कैंपस में भी गीले कचरे के डिस्पोजल के लिए कास्टिंग मशीन इंस्टाल करानी होगी। इतना ही नहीं मशीन नहीं लगाने की स्थिति में मालिक पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। कचरा सड़क पर फेंकने पर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट एक्ट-2016 के तहत उन पर कार्रवाई की जाएगी। संस्थानों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए कंपोस्टिंग, बायोगैस इत्यादि शुरू करने का आदेश दिया गया था लेकिन कई प्रतिष्ठान संचालक ऐसे है जिन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया है। संवाद
विज्ञापन


क्या है सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट
ठोस कचरा प्रबंधन नियम-2016 के तहत प्रतिदिन 50 किलोग्राम या उससे अधिक कचरा उत्पन्न करने वालों को बल्क वेस्ट जनरेटर की श्रेणी में शामिल किया गया है। इनमें होटल, बैंक्वेट हॉल, ग्रुप हाऊसिंग सोसाइटियां व प्लॉटिड कॉलोनियां शामिल हैं। नियमों के तहत इन्हें अपने यहां से उत्पन्न होने वाले कचरे को अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित करके गीले कचरे से खाद बनाने तथा रिसाईकलेबल कचरा अधिकृत रिसाइकलर को देना अनिवार्य है।
विज्ञापन



अधिकारी सख्ती से कार्रवाई करे
नगर परिषद के अधिकारियों को चाहिए कि शहर के होटल, बैंक्विट हॉल आदि से ठोस कचरा प्रबंधन के नियमों का सख्ती से पालन करवाना चाहिए। नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उनके चालान करके जुर्माना लगाना चाहिए, तभी जीरकपुर शहर की स्वच्छता रैंकिंग में सुधार हो सकता है। - नेहा शर्मा, पार्षद, वार्ड नंबर-5
विज्ञापन
विज्ञापन





नहीं है कोई जानकारी
शहर में मौजूद होटल, बैंक्विट हॉल, अस्पताल और अन्य संस्थाओं का कोई भी डाटा उपलब्ध नहीं है। पिछले समय में सॉलिड वेस्ट को मैनेज न करने वाले कितने लोगों के चालान हुए हैं। इसके बारे में भी नगर परिषद के पास कोई जानकारी नहीं है। -नवतेज नवी, पार्षद, वार्ड नंबर-30



कल सेनेटरी ब्रांच से इस संबंधी जानकारी हासिल की जाएगी, जिसके आधार पर नियमों का पालन न करने वाले संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए जाएंगे। - जगजीत सिंह जज, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed