फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The family kept sleeping in the cooler air in the house, the thief escaped with cash-jewelry worth lakhs

घर में कूलर की हवा में सोया रहा परिवार, चोर लाखों की नकदी व जेवरात लेकर फरार

Sat, 06 Aug 2022 01:39 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
The family kept sleeping in the cooler air in the house, the thief escaped with cash-jewelry worth lakhs
डेराबस्सी। कस्बे के गांव हरिपुर हिंदुआं में चोरों ने एक घर से लाखों की नकदी समेत लाखों के गहने चोरी कर लिए हैं। चोरों ने यह वारदात उस समय की जब पूरा परिवार कूलर की ठंडी हवा में सो रहा था। इतना ही नहीं परिवार को इस चोरी का पता तीन दिन के बाद लगा। क्योंकि चोरी करने के बाद चोर अलमारी के लॉकर को ताला लगाकर उसकी चाबी जहां से उठाई थी वहीं पर रखकर चले गए थे। जब परिवार ने तीन दिन बाद अलमारी खोलकर देखी तो लॉकर में रखी लाखों की नकदी और गहने गायब थे। इसके बाद घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई तो इसमें पता चला कि एक चोर सामान चोरी करके ले जा रहा था। इसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी गई और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अवतार सिंह ने बताया कि 27-28 जुलाई की रात उसके चाचा गुरदेव सिंह और चाची घर में कूलर चलाकर सो रहे थे। इसी बीच चोर घर में घुसा और अलमारी के पास रखी चाबी उठाकर इससे लॉकर का ताला खोलकर दो लाख की नकदी, आठ तोले सोना और चार तोले चांदी चोरी करके फरार हो गया। उन्होंने बताया कि चोर इतना चालाक था कि उसने अलमारी की चाबी दोबारा ताला लगाकर वहीं पर रख दी। लेकिन अलमारी के अंदर बने लॉकर की चाबी साथ ले गए। उन्होंने दो-तीन दिन तक चाबी की तलाश की, जब चाबी नहीं मिली तो उन्होंने लॉकर तोड़ा तो देखा कि अंदर रखी नकदी समेत गहने गायब है।
विज्ञापन

अवतार सिंह ने बताया कि कूलर की आवाज के कारण उनके चाचा-चाची को चोरी का पता नहीं चल सका। उनके चाचा गांव के गुगामाड़ी के अध्यक्ष हैं और वहां पर चढ़ावे की नकदी भी उनके घर में रखी हुई थी, जो कि चोरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परने से हुई चोर की पहचान
अवतार सिंह ने बताया कि उनके चाचा का सिर पर बांधने वाला परना भी घर से गायब था। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में चोर रात में उसी परने को बांधकर कैमरे के सामने से निकल रहा है, जिससे चोर की पहचान हो गई है। अभी उसके नाम का खुलासा नहीं किया है। डेराबस्सी के पुलिस प्रमुख जसकंवल सिंह सेखों से बात करने के बाद उन्होंने कहा कि अवतार सिंह की शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed