फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The ever-increasing dengue patients made the health department sleepless in VIP City Mohali

लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीजों ने वीआईपी सिटी मोहाली में सेहत विभाग की उड़ाई नींद

Mon, 01 Nov 2021 02:12 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
The ever-increasing dengue patients made the health department sleepless in VIP City Mohali
मोहाली। वीआईपी जिले में डेंगू के डंक ने पंजाब सेहत विभाग पंजाब की नींद उड़ाकर रख दी है। यहां रोजाना डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। सेहत एवं परिवार भलाई विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. राजू धीर ने जिला मोहाली में डेंगू के उच्च जोखिम वाले सभी इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया है। वह अस्पतालों में भर्ती मरीजों से भी मिले और करीब एक हफ्ते तक जिले के सभी डेंगू प्रभावित इलाकों में गए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से किए जा रहे इंतजामों पर संतुष्टि जताई है। उन्होंने कहा कि डेंगू से निपटने के लिए किए जा रहे इंतजाम अच्छे हैं। अब लोगों को अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए आगे आना होगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक उप मुख्यमंत्री एवं सेहतमंत्री ओपी सोनी की ओर से डॉ. राजू धीर को मोहाली के लिए विशेष आर्ब्जवर नियुक्त किया गया है। डॉ. राजू धीर ने बताया कि एक हफ्ते में उन्होंने डेराबस्सी, जीरकपुर, लालडू, बनूड, मोहाली, खरड़, कुराली, बूथगढ़ और डेंगू से प्रभावित सभी इलाकों का दौरा किया। साथ ही रोजाना शाम को जिले के सेहत अधिकारियों से बैठक की। उन्हें दौरे के दौरान कई स्थानों पर खामियां भी देखने को मिली हैं। जिन्हें अधिकारियों को तुरंत सुधारने के निर्देश दिए गए। हालांकि उन्होंने जिले में डेंगू से लोगों को बचाने के लिए किए जा रहे हैं प्रबंधों पर तसल्ली प्रकट की है। उन्होंने कहा कि सेहत संस्थाओं को डेंगू टेस्ट के लिए किट, दवाईयां और मरीजों के लिए बिस्तरों की कोई कमी नहीं है। सरकारी अस्पतालों में डेंगू के मरीजों का इलाज मुफ्त किया जा रहा है। साथ ही उन्हें दवाइयां भी विभाग की ओर से दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जिले में हालात पूरी तरह से काबू में हैं। साथ ही जहां भी केस सामने आ रहे हैं वहां पर सर्वे, फॉगिंग और जागरूकता पर जोर दिया जा रहा है। डॉ. राजू ने बताया कि उन्होंने अस्पतालों में दाखिल मरीजों का भी जायजा लिया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह अपने घरों के पास पानी इकट्ठा न होने दें। इसके अलावा डेंगू से बचने के सभी उपाय करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed