फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The drug smuggler ran towards the fields after seeing the police; Car fell into drain, controlled

Mohali News: पुलिस देखकर खेतों की तरफ भागा नशा तस्कर<bha>;</bha> नाले में गिरी कार, काबू

Thu, 04 Jan 2024 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
The drug smuggler ran towards the fields after seeing the police; Car fell into drain, controlled
मोहाली। एंटी नार्कोटिक्स कम-स्पेशल-ऑपरेशन सेल फेज-7 की टीम ने कार सवार एक नशा तस्कर को काबू कर उसके पास से 50 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी हरियाणा नंबर की आई-20 कार में हेरोइन की सप्लाई देने आया था, लेकिन सामने पुलिस को देखकर वह कार में खेतों की तरफ भागा। लेकिन उसकी कार नाले में गिर गई और उसे दबोच लिया गया। आरोपी की पहचान जतिंदर सिंह, छोटा निवासी बैरमपुर भागोमाजरा मोहाली के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना सोहाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेेश कर दो दिन के रिमांड पर ले लिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह ने बताया कि दो जनवरी की रात एंटी नार्कोटिक्स-कम-स्पेशल सेल की टीम ने गांव बैरमपुर भागोमाजरा-मौजुपर रोड पर नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान सामने से बाती हरियाणा नंबर की आई-20 को टॉर्च से रुकने का इशारा किया। लेकिन कार चालक ने कार खेतों की तरफ मोड़ दी और भागने का प्रयास किया। इसी दौरान आगे जाकर करीब 10 मीटर पर खेतों में बने नाले में कार गिर गई। गनीमत रही कि आरोपी को कोई चोट नहीं लगी। पीछा कर रही पुलिस ने उसे नाले से बाहर निकाला और जांच की तो पुलिस को उसकी तलाशी में 50 ग्राम हेरोइन मिली। आरोपी ने हेरोइन को गेयर बॉक्स के पास छिपाकर रखा हुआ था। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


आरोपी पर दर्ज हैं कत्ल समेत संगीन मामले, भाई काट रहा उम्रकैद
सब इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी पर कत्ल समेत सात संगीन मामले दर्ज हैं। उसने पूछताछ में माना कि पटियाला जिले में कत्ल किया था, जिसमें वह जमानत पर है। इसके अलावा मोहाली इलाके में उसके खिलाफ लूटपाट, आर्म्स एक्ट, लड़ाई-झगड़ा जैसे सात संगीन मामले दर्ज हैं। वहीं, आरोपी के भाई के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज है। इस मामले में उसे उम्र कैद की सजा हो रखी है। उससे पूछताछ की जाएगी कि वह हेरोइन कहां से लाता था और किसे सप्लाई करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed