{"_id":"688e5c1c7ce0eb84130596c4","slug":"the-drainage-in-the-market-is-broken-inviting-accidents-mohali-news-c-71-1-spkl1025-131938-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मार्केट में टूटा पड़ा निकासी नाला, हादसों को दे रहा न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मार्केट में टूटा पड़ा निकासी नाला, हादसों को दे रहा न्योता
विज्ञापन
कुराली। मोरिंडा रोड पर वार्ड 14 में बनी खालसा मार्केट के सामने एक टूटा और खुला पड़ा नाला हादसों को न्योता दे रहा है। परेशान दुकानदारों और वार्ड निवासियों ने राहगीरों और वाहन चालकों की जान-माल की सुरक्षा के लिए नगर परिषद और जिला प्रशासन से निकासी नाले की तुरंत मरम्मत करवाने और उसे स्लैब से ढकने की मांग की है।
खालसा मार्केट और आसपास के दुकानदारों हरिदर सिंह खालसा, गुगन धीमान, सुरिंदर सिंह फौजी, जरनैल सिंह, कुलदीप सिंह व अन्य ने बताया कि कुछ दिन पहले नगर परिषद द्वारा नालों की सफाई का अभियान शुरू किया था। इसी दौरान परिषद की सीवर क्लीनिंग शक्शन मशीन दीवार जमीन धंसने के कारण अचानक नाले में गिर कर पलट गई थी। इससे नाले की दीवार टूट गई थी जिसकी अब तक मरम्मत नहीं करवाई गई। इस बारे में कई बार मौखिक रूप से नगर परिषद के अधिकारियों को बता चुके हैं लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने नगर कौंसिल और जिला प्रशासन से इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने की अपील की है ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।
समस्या का जल्द हल किया जाएगा
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी रजनीश सूद ने इस मामले से अनभिज्ञता जताई। उन्होंने कहा कि राहगीरों और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को इस समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का निर्देश दिया जाएगा।