फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The district will be made beautiful and clean, welcome gates will also be built

Mohali News: जिले को सुंदर-स्वच्छ बनाया जाएगा, स्वागत गेट भी बनेंगे

Fri, 20 Jun 2025 11:59 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
The district will be made beautiful and clean, welcome gates will also be built
मोहाली। जिला मोहाली को सुंदर बनाने और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने शुक्रवार को गमाडा, नगर निगम मोहाली और विभिन्न शहरी स्थानीय निकायों के अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक के दौरान डीसी ने सड़क किनारे कूड़ा-कचरा फैलाने और अंधाधुंध डंपिंग की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन

उन्होंने निर्माण मलबे की सामग्री के निपटान के लिए निर्धारित स्थलों की तत्काल पहचान करने पर जोर दिया और गमाडा के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे ऐसे मलबे को ईंटों और ब्लॉकों जैसी उपयोगी निर्माण सामग्री में परिवर्तित करने के लिए बड़े पैमाने पर रिसाइकिलिंग प्लांट का प्रस्ताव तैयार करें। सौंदर्य सुधार पर जोर देकर डीसी ने मोहाली को चंडीगढ़ और पड़ोसी राज्यों से जोड़ने वाली मुख्य सड़कों के सौंदर्यीकरण पर जोर दिया। इनमें हरित पट्टियों का विकास और सड़कों के किनारे पेवर ब्लॉक लगाना शामिल है। मानसून के मद्देनजर उन्होंने सभी विभागों को उचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने और वर्षा जल के सुचारू प्रवाह को सुनिश्चित करने के लिए अवरुद्ध नालियों को तुरंत खोलने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बाहर से आने वाले लोगों के स्वागत में बनेगें गेट
मीटिंग के दौरान जिले में बाहरी राज्य से आने वाले लोगों के स्वागत के लिए गेट बनाने का प्रस्ताव रखा गया। इनमें से सबसे पहले गेटवे ऑफ पंजाब, डेराबस्सी में अत्याधुनिक स्वागत द्वार के निर्माण पर चर्चा की गई। इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाते हुए जीरकपुर की सड़कों पर एयरपोर्ट रोड, मोहाली और पंचकूला रोड पर स्टील साइनबोर्ड लगाए जाएंगे, ताकि यात्रियों का स्वागत किया जा सके और उन्हें गंतव्य चिह्नों के बारे में बताया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed