फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The district education department has geared up to bring the students of Mohali in the merit list

Mohali News: मोहाली के विद्यार्थियों को मेरिट में लाने के लिए जिला शिक्षा विभाग ने कसी कमर

Sun, 05 Jan 2025 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
The district education department has geared up to bring the students of Mohali in the merit list
मोहाली। अब मोहाली जिले को पंजाब स्टेट एजुकेशन बोर्ड की परीक्षाओं में मेरिट पर लाने के लिए जिला शिक्षा विभाग ने कमर कस ली है। प्रयास यह किया जा रहा है कि आठवीं, दसवीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में मोहाली के विद्यार्थियों को मेरिट सूची में लाया जा सके। इसके लिए जिला शिक्षा विभाग ने मोहाली जिले के हर स्कूल के आठवीं, दसवीं और बारहवीं के एक-एक विद्यार्थी का चयन किया है। इन विद्यार्थियों को स्कूलों के प्राचार्य और उनके मेंटर के माध्यम से परीक्षा के लिए तैयार किया जा रहा है। जिससे कि वह पीएसईबी की परीक्षा में टाॅप कर सकें। इन विद्यार्थियों की न सिर्फ तैयारी करवाई जा रही है, बल्कि उनके ऊपर यह नजर भी रखी जा रही है कि यह कब सोते हैं और कब उठते हैं और कितनी देर पढ़ाई करते हैं। इसके लिए जिला शिक्षा विभाग की ओर से इनका शेड्यूल तैयार किया गया है। जिससे कि मेधावी विद्यार्थियों का मानसिक और शारीरिक विकास हो सके। स्कूल के प्राचार्य और मेंटर इन विद्यार्थियों के माता-पिता के साथ भी सामंजस्य बना रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed