फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The department has not removed the crooked pole for eight days

Mohali News: आठ दिन से विभाग ने नहीं हटाया टेढ़ा हुआ खंभा

Wed, 20 Dec 2023 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
The department has not removed the crooked pole for eight days
मोहाली। गांव शाहीमाजरा में मकान नंबर-2ए के सामने बिजली का खंभा 12 दिसंबर से एक तरफ झुक गया था। वहां खड़े एक निजी वाहन के सहारे पर टिक गया था। इस कारण आठ दिन से मालिक अपना वाहन नहीं हटा पा रहे हैं। गाड़ी मालिक का कहना है कि अगर वह अपनी गाड़ी निकालते हैं तो पोल गिरने से उनकी गाड़ी को भी नुकसान हो सकता है और गाड़ी न निकाल पाने के कारण उनका काम भी खराब हो रहा है। मौके पर मौजूद स्थानीय निवासी जावेद, दिलीप कुमार, मोहन कुमार समेत अन्य ने बताया कि इस संबंध में बिजली विभाग के एसडीओ और जेई को कई बार शिकायत दी। अधिकारी इस जगह पर निरीक्षण करने भी आए और देखकर चले गए लेकिन अब तक समस्या जस की तस है। बिजली विभाग के एसडीओ अमनप्रीत सिंह मावी ने कहा कि इस पोल को हटाने का एस्टीमेट पास हो चुका है और अगले एक दिन में इसे हटा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed