फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The cremation of the deceased was not done even on the sixth day, the relatives were adamant on the arrest of both the accused

छठे दिन भी नहीं किया मृतका का दाह संस्कार, परिजन दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े

Tue, 29 Jun 2021 02:06 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
The cremation of the deceased was not done even on the sixth day, the relatives were adamant on the arrest of both the accused
लालड़ू। अपने सीनियर अधिकारियों की ओर से शोषण करने की वजह से 22 जून को ट्रेन के आगे आकर लालड़ू निवासी युवती ने आत्महत्या कर ली थी। युवती ने एक सुसाइड नोट में अपने दफ्तर के दो अधिकारियों सुपरिंटेंडेंट और असिस्टेंट मैनेजर पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाकर उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था। उसके परिजनों ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर छठे दिन सोमवार को भी उसका दाह संस्कार नहीं किया। युवती का शव सिविल अस्पताल डेराबस्सी की मोर्चरी में रखा हुआ है। उसके परिजन बुधवार से लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं कि जब तक दोनों आरोपी गिरफ्तार नहीं होते वह युवती का दाह संस्कार नहीं करेंगे।
विज्ञापन

वहीं, मृतका के परिजनों और शहर निवासियों की ओर से लालड़ू में आईटीआई चौक पर लगातार छठे दिन दिए जा रहे धरने में सोमवार को पीड़ित परिवार से हमदर्दी प्रकट करने के लिए रोष प्रदर्शन में दूसरे दिन भी शिरोमणि अकाली दल के प्रधान एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पहुंचे। इस मौके पर सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह गायब हैं और सभी काम रिमोट कंट्रोल से चल रहे हैं। जनता इंसाफ के लिए धरने-प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा कि दलित युवती की मौत के बाद परिवार इंसाफ के लिए दिन-रात हाईवे किनारे सड़क पर बैठा हुआ है लेकिन न तो अब तक सरकार जागी है और न ही प्रशासन जागा है। बड़ा सवाल है कि जब सुसाइड नोट में आरोपियों के नाम हैं तो उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं किया जा रहा है। एससी और महिला कमीशन ने भी कोई संज्ञान नहीं लिया है, जो बहुत दुख की बात है। उन्होंने मौके पर ही एसएसपी मोहाली को फोन पर कहा कि दो दिन में आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए, नहीं तो शिरोमणि अकाली दल इस मामले को लेकर बड़े स्तर पर संघर्ष करने के लिए मजबूर होगा। पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलवाने के लिए वह डीजीपी को भी मिलेंगे और पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के सीनियर वकीलों के पैनल की ओर से ही इंसाफ के लिए गुहार लगाई जाएगी।
विज्ञापन

सुखबीर बादल ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल इस लड़ाई को आगे होकर लड़ेगा। उन्होंने कांग्रेस सरकार की सख्त आलोचना करते हुए कहा कि सरकार हर फ्रंट पर फेल साबित हो रही है और कोई भी सरकारी अधिकारी, मंत्री या कांग्रेसी नेता पीड़ित परिवार के साथ हमदर्दी प्रकट करने के लिए नहीं पहुंचा। राज्य में जंगल राज बना हुआ है, जनता को आए दिन इंसाफ के लिए धरने प्रदर्शन और हड़ताल करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि हलका विधायक एनके शर्मा पिछले दिनों से पीड़ित परिवार के संपर्क में हैं और उनको इंसाफ दिलवाने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। इस मौके पर हलका विधायक एनके शर्मा ने कहा कि जब सुसाइड नोट में आरोपियों के नाम हैं तो पुलिस उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं कर रही है। वे पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलवाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और जब तक इंसाफ नहीं मिल जाता वे इस संघर्ष को जारी रखेंगे। इस अवसर पर समूह अकाली दल नेता और काफी संख्या में शहर निवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed