{"_id":"676db4779cedb8c3c3053667","slug":"the-country-but-for-the-world-bansal-mohali-news-c-16-1-pkl1083-594651-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश ही नहीं दुनिया के लिए बड़ी क्षति : बंसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश ही नहीं दुनिया के लिए बड़ी क्षति : बंसल
विज्ञापन
चंडीगढ़। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का चले जाना देश ही नहीं दुनिया के लिए बड़ी क्षति है। अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति ओबामा जब भारत आए थे तो उन्होंने डॉक्टर मनमोहन सिंह के बारे में कहा था कि पूरी दुनिया में डॉ. मनमोहन सिंह जैसा पांच नेता हो जाएं तो दुनिया और ही होती। यह बात पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल ने कही।
उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह के साथ काम करते हुए लंबा समय रहा। बंसल ने कहा कि वे दुनिया के महान नेताओं में से एक थे। देश की आर्थिक विकास में उनका अहम योगदान था। दुनिया के ऐसे नेता थे जिन्होंने अपनी छाप छोड़ी है।
खास बात यह भी है कि डॉ. मनमोहन सिंह इतने बड़े पद पर होते हुए भी भारत के प्रधानमंत्री के होते हुए भी कभी पद का घमंड नहीं था। उनके साथ काम करने का मौका मिला। जब मैं उनके मंत्रिमंडल में संसदीय कार्य मंत्री था तो उनके साथ काम करने का मौका मिला। राइट टू इनफार्मेशन, राइट टू एजुकेशन और आधार कार्ड जैसे कई काम उन्होंने देश के लिए किया। रेलवे के लिए जापान के साथ उनका समझौता बहुत शानदार था। वह कभी क्रेडिट लेने की कोशिश नहीं की और दिखावे का भी काम उन्होंने कभी नहीं किया। उनके नेतृत्व में देश में सबसे अधिक आर्थिक विकास हुआ।
विज्ञापन
आर्थिक सुधारों के लिए जाने जाते थे : लक्की
चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एचएस लक्की ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह आर्थिक सुधारों के लिए जाने जाते थे। वह पंजाब यूनिवर्सिटी के सीनेट के सदस्य भी रहे। पंजाब यूनिवर्सिटी में उन्होंने पढ़ाया भी। चंडीगढ़ के लोगों को उन पर गर्व था। वे दो बार प्रधानमंत्री रहे।