फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The corporation's budget meeting will be held on 27th, a budget of Rs 211 crore will be presented

Mohali News: निगम की बजट बैठक 27 को, 211 करोड़ रुपये का बजट होगा पेश

Tue, 25 Mar 2025 01:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
The corporation's budget meeting will be held on 27th, a budget of Rs 211 crore will be presented
मोहाली। नगर निगम का वर्ष 2025-26 के लिए 211 करोड़ रुपये का बजट 27 मार्च को पेश किया जाएगा। इस बैठक के दौरान वर्ष 2024-2025 के संशोधित बजट को भी मंजूरी दी जाएगी। वर्ष 2025-26 के लिए 21,119 लाख रुपये की आय प्रस्तावित का बजट रखा गया है। नगर निगम स्टाफ, आकस्मिकता और विकास कार्यों पर 21,119 लाख रुपये का खर्च का प्रस्ताव है।
विज्ञापन

नगर निगम ने वर्ष 2025-26 की आय से संपत्तिकर मद में 5500.00 लाख रुपये का बजट रखा है। पंजाब म्यूनिसिपल फंड के तहत 10000.00 लाख रुपये, बिजली शुल्क के तहत 1000.00 लाख रुपये, अतिरिक्त उत्पाद शुल्क के तहत 450.00 लाख रुपये, किराया शुल्क/सुलह शुल्क के तहत 50.00 लाख रुपये, सामुदायिक हॉल बुकिंग शुल्क के तहत 45.00 लाख रुपये, विज्ञापन आय के तहत 2750.00 लाख रुपये, जलापूर्ति और सीवरेज के तहत 580.00 लाख रुपये, भवन आवेदन शुल्क के तहत 35.00 लाख रुपये, लाइसेंस शुल्क के तहत 45.00 लाख रुपये और मवेशी पाउंड, बूचड़खाने और विविध आय जैसे अन्य मदों के तहत 564.00 लाख रुपये। इसके अलावा नगर निगम ने 12900 लाख रुपये विकास कार्याें पर खर्च करने का प्रस्ताव बनाया है।
विज्ञापन




इसके अलावा स्टाफ एवं सहायक के अंतर्गत नियमित पदों, सेवानिवृत्ति देय, गौण कार्यों के लिए स्टाफ, अग्निशमन विभाग, बागवानी, बिजली विभाग, कैटल कैचर, फॉगिंग एवं सामुदायिक भवन के रखरखाव में आउटसोर्स के माध्यम से भरे गए पदों तथा सफाई सेवक/सीवरमैन आदि जैसे नए इनसोर्स श्रेणी के पदों को लेकर भी प्रस्ताव लाया जा रहा है। यह प्रस्ताव लगभग 7500.00 लाख रुपये होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर 2024 तक होने वाले आय-व्यय को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2024-25 के लिए संशोधित स्वीकृत बजट तथा वर्ष 2025-26 के लिए प्रस्तावित बजट तैयार कर लिया गया है तथा बैठक के दौरान इसे भी मंजूरी दी जाएगी। वर्ष 2024-25 के दौरान, दिसंबर 2024 तक नगर निगम को 911366.35 लाख रुपये की आय प्राप्त हुई है और वर्ष के अंत तक कुल 16527.83 लाख रुपये की आय प्राप्त होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed