फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The corporation will earn 7.2 million rupees from coconut water sites; 36 sites will be auctioned

Mohali News: नारियल पानी साइट से 72 लाख कमाएगा निगम, 36 साइटों की करेगा नीलामी

Sun, 07 Dec 2025 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
The corporation will earn 7.2 million rupees from coconut water sites; 36 sites will be auctioned
मोहाली। शहर में नारियल पानी बेचने के लिए निर्धारित स्थानों की अब नगर निगम खुली नीलामी करेगा। नगर निगम मोहाली ने अपनी आय बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाकर शहर में नारियल पानी बेचने के लिए निर्धारित 36 साइटों की नीलामी करने का फैसला लिया है। इससे नगर निगम को लगभग 72 लाख रुपये या उससे अधिक की राजस्व प्राप्ति होने की उम्मीद है। निगम प्रशासन अपनी सीमाओं में आने वाली साइटों को एक साल की अवधि के लिए आवंटित करेगा। यह नीलामी 18 दिसंबर की सुबह 11 बजे नगर निगम भवन सेक्टर-68 स्थित मीटिंग हॉल में होगी। निगम के अनुसार प्रति साइट की न्यूनतम वार्षिक फीस दो लाख रुपये तय की गई है। इससे ना केवल कारोबारियों को निर्धारित स्थान मिलेगा बल्कि निगम की आय में भी महत्वपूर्ण बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, यह कदम निगम की वित्तीय स्थिति मजबूत करने की दिशा में अहम साबित होगा। नीलामी में भाग लेने के इच्छुक आवेदकों को बोली से पहले 50,000 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट नगर निगम के नाम जमा करवाना होगा। असफल बोलीदाताओं को यह राशि नीलामी के बाद वापस कर दी जाएगी। निगम को उम्मीद है कि अच्छी प्रतिस्पर्धा के चलते नीलामी में बोली न्यूनतम फीस से ज्यादा तक जा सकती है, जिससे राजस्व में और बढ़ोतरी होगी। निगम ने स्पष्ट किया है कि नीलामी पूरी तरह पारदर्शी और खुली प्रक्रिया में होगी। तय साइट मिलने से वेंडरों को भी एक सुरक्षित स्थान प्राप्त होगा और शहर में सफाई व ट्रैफिक व्यवस्था पर सकारात्मक असर पड़ेगा।
विज्ञापन



नारियल पानी बेचने वालों के लिए यह पहली बार व्यवस्थित रूप से स्थान आवंटन की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इससे शहर में अवैध कब्जों पर रोक लगेगी, व्यवस्थित वेंडिंग सिस्टम विकसित होगा और निगम की आय में भी पारदर्शी तरीके से वृद्धि होगी। -परमिंदर पाल सिंह, निगम आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed