फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The corporation itself will see the cleaning work in the city, not a private company.

शहर में सफाई का काम निजी कंपनी नहीं निगम खुद देखेगा

Fri, 07 Jan 2022 02:09 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
The corporation itself will see the cleaning work in the city, not a private company.
मोहाली। वीआईपी शहर में अब सफाई का मैनुअल काम निजी कंपनी नहीं, बल्कि नगर निगम खुद देखेगा। नगर निगम की ओर से भर्ती किए गए 733 सफाई मुलाजिमों को वीरवार को विधायक बलबीर सिंह सिद्धू और मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने नियुक्ति पत्र सौंपे। वहीं, भर्ती किए गए मुलाजिमों ने इस मौके पर ढोल की थाप पर भंगड़ा डालकर खुशी मनाई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पिछले साल जब सफाई का ठेका खत्म होने वाला था तो उस समय नगर निगम ने सफाई का ठेका देने के लिए टेंडर निकाला था। जैसे ही इसकी जानकारी सफाई मुलाजिमों को लगी थी तो उन्होंने अपना काम रोका दिया था। साथ ही हड़ताल पर जाने का फैसला लिया था। इसके बाद नगर निगम के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्ध ूऔर सफाई मुलाजिमों की मीटिंग हुई। उन्होंने सफाई मुलाजिमों को आश्वासन दिया था कि अगर सरकार से उन्हें इस संबंध में अनुमति मिल जाती है तो नगर निगम सीधे उन्हें भर्ती करने के लिए तैयार है। इसके बाद इस संबंध में हाउस में प्रस्ताव पास किया गया। साथ ही इसे स्थानीय निकाय विभाग से भी मंजूरी मिल गई। इसके बाद भर्ती प्रक्रिया की गई। बाकायदा आवेदन प्रक्रिया से मेरिट तय की गई। इसमें जो लोग मैरिट में सही पाए गए उन्हें पक्की नौकरी पर रखा गया है। मेयर अरमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने बताया कि सफाई सेवकों और सीवरमैनों की कुल 1180 अर्जियां नगर निगम को प्राप्त हुई थी। इनमें से 733 अर्जियां सही पाईं गईं। इसमें 697 सफाई सेवक और 36 सीवरेज मैन नियुक्त किए गए हैं। बाकी के पदों के लिए भी अर्जियां मांगी जाएंगी। इस मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर अमरीक सिंह सोमल, डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी, नगर निगम कमिश्नर डॉ. कमल कुमार गर्ग और विधायक के राजनीतिक सलाहकार हरकेश चंद मछलीकलां शामिल हैं।
विज्ञापन

विधायक ने किया मुख्यमंत्री का धन्यवाद
विधायक बलबीर सिंह ने सफाई मुलाजिमों की भर्ती के लिए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उनकी वजह से यह संभव हो पाया है। उन्होंने बताया कि पहले यह मुलाजिम ठेके पर रखे जाते थे। जबकि अब सीधे तौर पर रखे जा रहे है। वहीं, उन्होंने सफाई सेवकों और सीवरमैनों की कोरोना काल में किए गए काम के लिए सराहना की। उन्होंने कहा कि कोरोना काल की पहली लहर में सफाई मुलाजिमों ने अच्छा काम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे स्वच्छ सर्वेक्षण में भी अब इलाके का प्रदर्शन सुधरेगा। पिछले सर्वेक्षण में नगर निगम मोहाली को 81वां स्थान मिला है। इसके साथ ही यह पहला मौका था जब स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर निगम की की रैंकिंग टॉप-100 शहरों में शामिल हुई। वहीं, अब उम्मीद है कि मोहाली की रैंकिंग और ज्यादा सुधरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed