फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The corporation has extended the contract for sterilization of stray dogs for nine months.

Mohali News: आवारा कुत्तों की नसबंदी के काम का ठेका निगम ने नौ माह के लिए बढ़ाया

Thu, 30 Oct 2025 12:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
The corporation has extended the contract for sterilization of stray dogs for nine months.
मोहाली। आवारा कुत्तों की नसबंदी का काम कर रहे ठेकेदार पर नगर निगम पूरी तरह मेहरबान दिख रही है। शहर में बढ़ते आवारा कुत्तों के आतंक के बीच निगम ने नसबंदी का कार्य कर रहे ठेकेदार के ठेके की मियाद को नौ माह और बढ़ाने का प्रस्ताव पारित किया। यह प्रस्ताव गत दिवस हुई नगर निगम की वित्त एवं अनुबंध कमेटी की मीटिंग में किया गया है। इससे नगर निगम पर 26.32 लाख रुपये के अतिरिक्त खर्च का बोझ पड़ेगा। दूसरी और इस काम पर शहर निवासियों ने सवाल उठाया है कि सिर्फ ठेके बढ़ाने से नहीं, बल्कि कार्य की वास्तविक प्रगति और गुणवत्ता पर ध्यान देना जरूरी है ताकि लोगों को आवारा कुत्तों के आतंक से राहत मिल सके।
विज्ञापन

नगर निगम की रिपोर्ट के अनुसार इस समय ठेकेदार कावा फर्म द्वारा रोजाना 10 से 15 आवारा कुत्तों को पकड़कर उनकी नसबंदी की जा रही है। दस्तावेजों के अनुसार, हर माह लगभग 260 कुत्तों की नसबंदी की जाती है। प्रत्येक कुत्ते पर 1125 रुपये का खर्च आता है, जिससे प्रति माह लगभग 2.92 लाख और कुल नौ महीनों में 26.32 लाख रुपये का खर्च बनता है।
विज्ञापन



दो-तीन दिनों में काम शुरू हो जाएगा
नगर निगम के एमओ डॉ. संजीव कंबोज ने बताया कि आठ सितंबर को ठेकेदार के काम का समय पूरा हो गया था। इसके बाद से काम बंद था लेकिन अब ठेकेदार को नगर निगम की एफएंडसीसी में ठेका का समय बढ़ाने का प्रस्ताव पास हो गया है। आने वाले दो-तीन दिनों में काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed