फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The condition of the injured in the attack in Nayagaon is critical, five people arrested

नयागांव में हमले में घायल की हालत गंभीर, पांच लोग गिरफ्तार

Thu, 28 Oct 2021 01:57 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
The condition of the injured in the attack in Nayagaon is critical, five people arrested
नयागांव। शहर की जनता कालोनी में शुक्रवार शाम हार्डवेयर की दुकान पर काम करने वाले राजेश कुमार पर आठ लोगों ने हमला कर दिया था। इस हमले में गंभीर रूप से घायल राजेश कुमार को खरड़ अस्पताल से जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ में रेफर किया गया था। राजेश की बिगड़ती हालत को देखते हुए जीएमसीएच 32 से उसे पीजीआई में रेफर कर दिया गया था। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान शुभम, अंकित, तुषार, पूरब कुमार और एक अन्य नाबालिग हमलावर सभी निवासी जनता कालोनी नयागांव के रूप में हुई है। नयागांव थाना प्रभारी ने बताया कि यह मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है और पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और उनसे मामले में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं पीजीआई चंडीगढ़ में पांच दिन से दाखिल राजेश कुमार को अभी तक होश नहीं आया है। उसकी पत्नी आसमां ने बताया कि राजेश कि किसी से पहले कोई रंजिश नहीं है। यह वारदात हार्डवेयर की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के आधार पर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और इनमें एक हमलावर नाबालिग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed