फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The condition of the girl who fell from the fourth floor is critical, treatment is going on in ICU.

Mohali News: चौथी मंजिल से गिरी युवती की हालत गंभीर, आईसीयू में चल रहा इलाज

Sun, 20 Oct 2024 05:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
The condition of the girl who fell from the fourth floor is critical, treatment is going on in ICU.
मोहाली। वीआईपी रोड स्थित काॅमर्शियल प्रोजेक्ट ट्रिपल सी में चल रहे एक स्पा सेंटर में पुलिस के छापे से घबराई युवती शुक्रवार रात चौथी मंजिल से कूद गई थी। हादसे में युवती का कूल्हा व जबड़ा टूट गया है और उसकी हालत गंभीर है। वह एक निजी अस्पताल के आईसीयू भर्ती है।
विज्ञापन

उधर, जीरकपुर पुलिस ने मामले में दो स्पा सेंटर के मालिकों के खिलाफ अनैतिक दुर्व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। छापे के दाैरान पुलिस ने शुक्रवार रात मौके से छह लड़कियों को छुड़वाया था, जिनसे यहां पर अनैतिक कार्य कराया जा रहा था। इनमें से चार पंजाब और दो विदेशी युवतियां शामिल थीं। सभी को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, युवतियों ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि उनसे दोनों स्पा सेंटरों में उनसे जबरन देह व्यापार करवाया जा रहा था। हालांकि युवतियों का रिकाॅर्ड पुलिस ने अपने पास रख लिया है। उन्हें पूछताछ के लिए दोबारा बुलाया जा सकता है। वहीं, जिस युवती ने चौथी मंजिल से छलांग लगाई थी उसकी स्थिति को स्पष्ट करते हुए डीएसपी जसपिंदर सिंह ने बताया कि युवती की मौत नहीं हुई है, उसका जीरकपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों के मुताबिक, ऊंचाई से गिरने के कारण युवती का कूल्हा व जबड़ा टूट गया है। छाती पर भी गंभीर चोटें आई हैं। युवती के पिता अस्पताल में माैजूद हैं। पुलिस से बचने के चक्कर में नीचे गिरी युवती
जीरकपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रिपल सी में चल रहे स्पा सेंटरों में युवतियों से देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने यहां चौथी मंजिल पर चल रहे दो स्पा सेंटरों पर पहुंची तो वे अंदर से बंद थे। दोनों सेंटरों में तीन-तीन युवतियां थीं। एक स्पा सेंटर में माैजूद एक युवती पुलिस से छिपने के लिए बाहर की तरफ निकाले गए कंटीलीवर, जहां कूलर स्टैंड लगा हुआ था उस पर चढ़ गई। वजन ज्यादा होने के कारण एंगल टूट गया और एक युवती नीचे गिर गई। इसके बाद पुलिस ने तुरंत घायल युवती को निजी अस्पताल पहुंचाया। पूछताछ में सामने आया है कि घायल युवती के पति की मौत हो चुकी है। उसकी दो बेटियां हैं और वह पंजाब की रहने वाली है। यहां कुछ समय से जीरकपुर में किराये के मकान में रह रही थी। उसने परिवार को बताया था कि वह एक आईटी कंपनी में काम करती है।


कोट्स
दोनों स्पा सेंटरों के संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। छह युवतियों को मौके से रेस्क्यू किया गया था, उनमें से एक युवती चौथी मंजिल से गिर गई थी, उसका निजी अस्प्ताल में इलाज चल रहा है। बाकियों को उनके घर भेज दिया गया है।
- जसपिंदर सिंह, डीएसपी जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed