{"_id":"65c40411320b990c0f0d1575","slug":"the-condition-of-mubarikpur-railway-underpass-will-be-improved-with-rs-225-crores-mohali-news-c-71-1-mli1004-111274-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: पौने दो करोड़ से सुधारी जाएगी मुबारिकपुर रेलवे अंडरपास की हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: पौने दो करोड़ से सुधारी जाएगी मुबारिकपुर रेलवे अंडरपास की हालत
विज्ञापन
डेराबस्सी। लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया मुबारिकपुर का रेलवे अंडरपास खस्ताहाल होने के कारण मुसीबत बन चुका है। पिछले कई साल से इस अंडरपास की हालात खस्ता होने के कारण कई हादसे हो चुके हैं और कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं। बरसात के दिनों में यहां दो से ढाई फीट तक पानी भर जाता है। इसकी हालत को सुधारने के किए काफी लंबे समय से लोग मांग कर रहे थे और अब लोगों का यह इंतजार खत्म होने वाला है। पंजाब सरकार ने इसके मरम्मत के लिए पौने दो करोड़ का बजट पास किया है। अब जल्द काम शुरू होने की उम्मीद है। अंडरपास में बनी सड़क भी बुरी तरह टूट चुकी है, जिसमें बड़े-बड़े गड्ढे पड़े हुए हैं। इस कारण यहां से निकलने वाले वाहनों के पलटने का खतरा रहता है और कई वाहन पलट भी चुके हैं। इस पर बात करते हुए हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि पिछली सरकारों ने विकास कि जगह लोगों को पैसा ही लूटा है और केवल अपना ही विकास किया है। पिछले नेताओं को यहां हुए हादसों में जान गंवा चुके लोगों की कोई परवाह नहीं की। वह लोग केवल अपने लिए ही सोचते रहे। अब यहां लाइट्स लगाने का भी प्रबंध किया जा रहा है। लोगों के लिए नासूर बन चुका यह अंडरपास अब लोगों को बड़ी सुविधा देगा क्योंकि अब इसका सौंदर्यीकरण, सड़क निर्माण और पानी भरने की समस्या का समाधान किया जाएगा।
मुबारिकपुर के रेलवे अंडरपास की हालत सुधारने के लिए पौने दो करोड़ रुपये पास हो चुके हैं। जल्द ही इसका काम शुरू कर दिया जाएगा और अंडरपास की हालात सुधारी जाएगी। यहां से निकलने वाले राहगीरों की समस्या का भी समाधान कर दिया जाएगा। इसके बनने से हजारों लोगों को आवाजाही में फायदा होगा। -आशिका जैन, डीसी मोहाली।
विज्ञापन
मुबारिकपुर के रेलवे अंडरपास की हालत सुधारने के लिए पौने दो करोड़ रुपये पास हो चुके हैं। जल्द ही इसका काम शुरू कर दिया जाएगा और अंडरपास की हालात सुधारी जाएगी। यहां से निकलने वाले राहगीरों की समस्या का भी समाधान कर दिया जाएगा। इसके बनने से हजारों लोगों को आवाजाही में फायदा होगा। -आशिका जैन, डीसी मोहाली।
विज्ञापन