{"_id":"63ed41408e1992516e0002b4","slug":"the-condition-of-city-parks-will-improve-it-will-be-easy-to-walk-on-footpaths-mohali-news-c-16-1-62214-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली: शहर के पार्कों की सुधरेगी हालत, फुटपाथों पर चलना होगा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली: शहर के पार्कों की सुधरेगी हालत, फुटपाथों पर चलना होगा आसान
विज्ञापन
शहर के पार्कों की सुधरेगी हालत, फुटपाथों पर चलना होगा आसान
वित्त और अनुबंध कमेटी की बैठक में 33 करोड़ के काम शुरू करने का आदेश
नगर निगम की बैठक में 15 करोड़ रुपये के कार्यों का प्रस्ताव भी नहीं हुआ पास
माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। नगर निगम के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू के नेतृत्व में बुधवार को वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इसमें 33 करोड़ रुपये के काम करने का आदेश दिया गया। वहीं इस दौरान शहर में आने वाले समय में किए जाने वाले 15 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों को पारित किया गया। साथ ही शहर के पार्कों के रखरखाव की चर्चा जोरों पर रही। इस मुद्दे को अमर उजाला ने पिछले कई दिनों से प्रमुखता से उठाया था।
जानकारी के मुताबिक इन विकास कार्यों में मुख्य रूप से मोहाली के विभिन्न बाजारों में बने शौचालयों के रख-रखाव के कार्य, लोक स्वास्थ्य विभाग और सीवरेज के रखरखाव कार्य, लगभग सभी वार्ड पार्कों के विकास कार्य, फुटपाथों की मरम्मत के कार्य, कर्व नहरों के मरम्मत कार्य शामिल हैं। इन कार्यों में सड़क सुरक्षा कार्य, नगर निगम भवन अनुरक्षण कार्य, फेज-2, 3ए और 3बी1 में खेल मैदान का निर्माण, विभिन्न वार्डों में पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य, कई क्षेत्रों में सीवरेज एवं स्टॉर्म लाइन व नई सड़कों का निर्माण, मुख्य सड़क के किनारों और केंद्र के किनारों का सौंदर्यीकरण, सड़क निर्माण कार्य, विभिन्न वार्डों में साइनबोर्ड की स्थापना, जोन-2 में वार्डों में पैचवर्क का काम, फॉगिंग मशीन खरीदना मुख्य हैं।
इस बैठक के बाद मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने कहा कि पूरे मोहाली में जरूरत के मुताबिक विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इसके अलावा बड़े पैमाने पर संयुक्त कार्य भी करवाए जा रहे हैं। वह खुद भी अपनी टीम के साथ समय-समय पर इन विकास कार्यों की मॉनिटरिंग करते हैं ताकि ये कार्य समय पर हो सकें और गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। मोहाली में विकास कार्य इसी तरह जारी रहेंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर अमरीक सिंह सोमल, डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी, कमिश्नर नवजोत कौर, ज्वाइंट कमिश्नर किरण शर्मा, एसई नरेश बाटा, सदस्य पार्षद जसबीर सिंह मानकू, अनुराधा आनंद, ग्रुप एक्सईएन, एसडीओ मौजूद रहे।
बिजली जाने पर भी बंद नहीं होगी ट्रैफिक लाइट
शहर की ए और बी सड़कों की यांत्रिक सफाई इन सड़कों की हाथ से सफाई, विभिन्न ट्रैफिक सिग्नलों के लिए बैट्री-बैंकों की खरीद, ग्राम मदनपुर के विभिन्न वार्डों में पार्कों का विकास, रोड प्रीमिक्स कार्य, एनचो की सफाई, टिप्पर डंपर की खरीद सहित कई प्रमुख कार्य हैं।