फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The cleaning staff gave a blow to the Congressmen protesting against the increased price of petrol in Kurali, shouting slogans

कुराली में पेट्रोल के बढ़े दाम के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को सफाई मुलाजिमों ने दिया झटका, की नारेबाजी

Sat, 12 Jun 2021 01:43 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
The cleaning staff gave a blow to the Congressmen protesting against the increased price of petrol in Kurali, shouting slogans
कुराली। शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों को प्रदर्शन करने आए कांग्रेसियों का उस समय आफत में परेशानी उठानी पड़ी। जब कांग्रेस पार्टी के धरना कैंप के आगे पहुंच कर सफाई कर्मचारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर दी। पंजाब कांग्रेस के प्रधान सुनील जाखड़ के आने के कुछ मिनट पहले पैदा हुई इस स्थिति को पुलिस ने काफी मुश्किल के साथ संभाला और सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधियों को पार्टी प्रधान के साथ मिलाने का वादा करके सफाई कर्मचारियों को शांत किया।
विज्ञापन

शहर में कांग्रेस पार्टी की ओर से तेल की बढ़ी कीमतों को लेकर रोष प्रदर्शन किया जाना था। पार्टी ने स्थानीय अस्पताल के आगे टेंट लगाकर तैयारी की हुई थी। इस रोष प्रदर्शन में पंजाब कांग्रेस के प्रधान सुनील जाखड़ के पहुंचने की सूचना जैसे ही एक महीने से धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों को मिली तो वह नगर परिषद से रोष मार्च के रूप में कांग्रेस के धरने की ओर चल पडे़। उनके नजदीक पहुंच कर सफाई कर्मचारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस स्थिति को देखकर पुलिस मुलाजिमों में भगदड़ मच गई और काफी मुश्किल से पुलिस ने सफाई कर्मचारियों को शांत करवाते हुए प्रतिनिधियों को पार्टी प्रधान से मिलाने का वादा किया। इसके बाद सफाई कर्मचारी शांत हुए।
विज्ञापन

इस मौके पर म्यूनिसिपल सफाई कर्मचारी यूनियन पंजाब के उप प्रधान शिव कुमार मिंटू ने कहा कि पंजाब सरकार उनकी मांगों को कई साल से लटकाती आ रही है। उन्होंने अस्थायी मुलाजिमों को स्थायी करने, ठेकेदारी सिस्टम खत्म करने और अन्य मांगो को पूरा करने की मांग को दोहराते हुए सरकार को चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं की तो पंजाब भर में उनकी हड़ताल जारी रहेगी। इसी दौरान यूनियन के पदाधिकारियों ने सुनील जाखड़ को मांग पत्र सौंपा और सरकार तक पहुंचा कर मांगें पूरी करवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed