फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The Chief Minister, who came to lay the foundation stone of the Civil Hospital, gave gifts to Mohali

सिविल अस्पताल का नींव पत्थर रखने आए सीएम ने दी कई सौगातें

Wed, 10 Nov 2021 01:54 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
The Chief Minister, who came to lay the foundation stone of the Civil Hospital, gave gifts to Mohali
मोहाली। सेक्टर-66 में 350 बिस्तरों वाले अत्याधुनिक सिविल अस्पताल का नींव पत्थर रखने पहुंचे मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी जिले की सालों पुरानी मांगें चंद मिनटों में पूरी कर दीं। एक के बाद एक एलान कर उन्होंने कई सौंगातें दीं। सभागार के लिए 10 करोड़ रुपये भी मंजूर किए। साथ ही एलान किया कि प्रोजेक्ट के लिए जरूरत पड़ने पर और फंड मुहैया कराया जाएगा। जरूरत अनुसार बदलाव नीति (नीड बेस्ड पालिसी) व सिंगल बूथ स्टोरी बूथों को डबल करने की नीति को भी मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि उनका एक ही सपना है कि मोहाली समेत पंजाब को दुनिया में सबसे आगे ले जाऊं।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि सिविल अस्पताल का नाम साहिबजादा अजीत सिंह सिविल अस्पताल मोहाली रखा जाएगा। यह अस्पताल चंडीगढ़ से आने वाले लोगों को भी मानक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा। अस्पताल की यह नई इमारत 40 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगी। 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं प्रदान करने के साथ-साथ ओपीडी और वार्ड, 7 माड्यूलर ऑपरेशन थियेटर, अलग मदर एंड चाइल्ड विंग, 4 बिस्तरों वाला डायलिसिस यूनिट, कम्पोनेंट और प्लेटलेट की सुविधा वाला ब्लड बैंक, मुर्दाघर, मुफ्त दवा वाली डिस्पेंसरी, होम्योपैथिक और आयुर्वेद डिपार्टमेंट, फिजियोथैरेपी सेवाएं, स्टाफ के लिए रिहायश और तीन मंजिला मल्टी स्तर पार्किंग की सहूलियतें भी प्रदान करेगा
विज्ञापन

खेल स्टेडियम में बिछेगा सिंथेटिक ट्रैक
विधायक बलबीर सिंह सिद्धू की मांग को स्वीकृत करते हुए मुख्यमंत्री ने बूथ मालिकों को दूसरी मंजिल बनाने के लिए शर्तों में ढील देने का एलान किया। उन्होंने शहर के सर्वपक्षीय विकास के लिए 10 करोड़ रुपये, सेक्टर-78 के खेल स्टेडियम में सिंथैटिक ट्रैक बिछाने के लिए सात करोड़ रुपये, सनेटा और घड़ूुंआं की डिस्पेंसरियों को क्रमवार पीएचसी और सीएचसी के तौर पर अपग्रेड करने और शहर के लिए बस अड्डे का भी एलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहाली के लिए ऐतिहासिक दिन
सीएम ने जैसे एक के बाद एक चीजों का एलान किया, उससे मोहाली की सालों पुरानी मांगें पूरी हो गईं। मेयर अरमजीत सिंह जीती सिद्धू व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने इसे ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने कहा कि यह सारा कुछ हलका विधायक बलबीर सिंह सिद्धू के प्रयासों से हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed