फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The chants of Bhole Nath resonated in Shiva temples, devotees performed Jalabhishek

शिव मंदिरों में गूंजे भोले नाथ के जयघोष, भक्तों ने किया जलाभिषेक

Tue, 19 Jul 2022 01:48 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
The chants of Bhole Nath resonated in Shiva temples, devotees performed Jalabhishek
मोहाली। सावन के पहले सोमवार को शहर के शिव मंदिरों में जय भोले नाथ के जयघोष गूंजे और भक्त शिवलिंग पर जलाभिषेक करते रहे। हर कोई भगवान शिव के दर्शन करने और उनकी आराधना के लिए शिव मंदिर में लंबी कतारों लगी रही। सभी मंदिरों में भारी संख्या में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ी रही है। शिव के दरबार में बम-बम भोले के जयघोष से गूंजते रहे। भगवान शिव की पूजा अर्चना के बाद शिव को प्रिय आक, धतूरा और बिल्वपत्र से भगवान का श्रृंगार भी किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर भक्तों ने श्रद्धा भाव से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना की। तड़के मंदिरों के कपाट खुलने के साथ ही भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया। शिव भक्त अपने साथ पूजा सामग्री, गंगाजल, दूध, फूल-मालाएं, मिठाई और फल साथ लेकर आए थे। शिवलिंग का जलाभिषेक करते हुए भक्तों ने मंत्रोच्चारण करते हुए चंदन, पुष्प, बिल्व पत्र, आक, फल-फूल, पंच मेवा और दूध-दही अर्पित की। भोले नाथ के जयकारे लगाते हुए भक्तों ने मंदिरों की परिक्रमा की।
विज्ञापन

महिला कीर्तन मंडलियों ने शिवाष्टक, शिव स्तुति, शिव-पार्वती महिमा, शिव विवाह और भोले भंडारी के भजनों का आनंद उठाया। मंदिर में भोलेनाथ के दर्शनों के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रही। मंदिर का कोना-कोना भोलेनाथ के जयकारों से गूंज रहा था और कई जगहों पर भक्तों ने शिव पुराण कथा का आनंद उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तड़के चार बजे हुआ भगवान शिव का रुद्राभिषेक
मंदिर के आचार्य इन्द्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि सावन के पहले सोमवार को मंदिर में तड़के चार बजे यजमानों की ओर से भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया। दोपहर 12 बजे मंदिर के पट बंद हुए और सायं 4 बजे कपाट खोले गए। तब भगवान का श्रृंगार किया गया। उन्होंने बताया कि शाम 4 बजे से भक्तों ने शिव पुराण कथा का आनंद उठाया। आचार्य इन्द्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने खुद कथा सुनाई, जिसमें भक्त भावविभोर हुए। रात आठ बजे भगवान शिव की आरती हुई, जिसमें भारी संख्या में भक्तों ने पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद लिया।

मंदिरों के बाहर रही कड़ी सुरक्षा
जिले के सभी शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ सुबह बढ़ना शुरू हो गई थी। मंदिरों के अंदर बाहर पूरा दिन चहल-पहल रही। इस दौरान पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हुए थे। मंदिरों में भक्तों को किसी तरह की दिक्कत न हो पुलिस ने बैरिकेडिंग करके वाहनों की एंट्री मंदिर की ओर से बंद कर दी गई और ट्रैफिक मोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed