फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The car sent to Banaras through the company did not reach, neither the freight was returned

Mohali News: कंपनी के जरिये बनारस भेजी कार नहीं पहुंची, न भाड़ा लौटाया

Thu, 08 Jun 2023 02:34 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Thu, 08 Jun 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
The car sent to Banaras through the company did not reach, neither the freight was returned
जीरकपुर। एक व्यक्ति ने बनारस में अपने जीजा के पास एक नामी पैकर्स एंड मूवर्स कंपनी के जरिये आई-20 कार भेजी और इसका भाड़ा भी गूगल पे से दे दिया था। लेकिन न तो कार बनारस में जीजा के पास पहुंची और न ही आरोपी व्यक्ति ने उसका भाड़ा और पेट्रोल के पैसे लौटाए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी अंकित मिश्रा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में राहुल पांडे निवासी जीरकपुर ने बताया कि उसने मशहूर अग्रवाल पैकर्स एंड मूवर्स कंपनी के फोन पर बात करके आरोपी से अपनी दिल्ली नंबर की कार बनारस भेजने की बात की थी। उन्होंने इसका भाड़ा 8500 रुपये भी गूगल पे से दे दिया था। इसके बाद अंकित मिश्रा कार ले गया। लेकिन शाम 7 बजे अंकित मिश्रा का फोन आया कि कार में पेट्रोल डलवाना है और इसके लिए रुपये गूगल पे कर दो। इस पर मुझे शक हुआ तो मैंने कहा कि कार किसी बड़ी गाड़ी में लोड करके भेजने की बात हुई थी। लेकिन वह नहीं माना तो मैंने उसे बोला कि मेरी कार वापस भेज दो। इसके बाद उन्होंने न तो कार बनारस भेजी और न ही मुझे वापस लौटाई। इसके बाद शिकायत पुलिस का दी है। पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी अंकित मिश्रा की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed