{"_id":"65884371ce2068e8d60623ab","slug":"the-car-of-a-couple-returning-after-dropping-their-child-to-school-was-hit-case-registered-against-seven-punjab-police-personnel-mohali-news-c-71-1-mli1004-9662-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: बच्चे को स्कूल छोड़ लौट रहे दंपती की कार को मारी टक्कर, पंजाब पुलिस के सात कर्मियों पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: बच्चे को स्कूल छोड़ लौट रहे दंपती की कार को मारी टक्कर, पंजाब पुलिस के सात कर्मियों पर मामला दर्ज
Sun, 24 Dec 2023 08:12 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Sun, 24 Dec 2023 08:12 PM IST
विज्ञापन
चार मुलाजिमों की हुई पहचान, चंडीगढ़ पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर एसएसपी मोहाली को भेजी
संवाद न्यूज एजेंसी
मुल्लांपुर। गांव सारंगपुर में बच्चे को स्कूल छोड़ लौट रहे दंपती की कार को पंजाब पुलिस में तैनात मुलाजिम ने रैश ड्राइविंग करते हुए टक्कर मार दी। बाद में गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट भी की। इस मामले की शिकायत दंपती ने चंडीगढ़ पुलिस को दी थी। चंडीगढ़ पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर केस एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग को भेज दी है। इसके बाद एसएसपी ने मुल्लांपुर पुलिस को मामला दर्ज करने के निर्देश दिए गए थे।
मामले में मुल्लांपुर पुलिस ने अब सहायक थानेदार गुरनाम सिंह निवासी सिंगारी वाला जिला होशियारपुर, राजवीर सिंह निवासी रोपड़, लखविंदर सिंह निवासी फिल्लौर जालंधर, तरसेम लाल निवासी खन्ना व तीन अज्ञात पर मामला दर्ज किया है। यह मामला न्यू चंडीगढ़ निवासी विक्रमप्रीत आरोड़ा की शिकायत पर दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी फरार हैं।
विक्रमप्रीत अरोड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह पेशे से हाईकोर्ट में वकील है। वह पत्नी के साथ बेटे को चंडीगढ़ स्कूल छोड़ने गया था। जब वह बेटे को छोडक़र लौट रहे थे तो सारंगपुर के पास पुलिस की गाड़ी आ रही थी, जिसे मुलाजिम गुरनाम सिंह चला रहा था और बाकी पुलिस कार में बैठे थे। गुरनाम सिंह ने रैश ड्राइविंग करते हुए उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी। जब उसने गाड़ी रोककर पूछताछ करनी चाही तो सभी मुलाजिमों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। इस मामले में उसने चंडीगढ़ पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने इसमें जीरो एफआईआर दर्ज कर एसएसपी को भेज दी और बाद में मामला दर्ज करवाया।