{"_id":"67f825100a80e3c5ad0c5f5e","slug":"the-burden-of-more-than-one-lakh-vehicles-will-be-reduced-from-the-city-mohali-news-c-71-1-mli1005-127699-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: सिटी से एक लाख से ज्यादा वाहनों का बोझ होगा कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: सिटी से एक लाख से ज्यादा वाहनों का बोझ होगा कम
विज्ञापन
जीरकपुर। जीरकपुर बाईपास के बनने से करीब एक लाख वाहनों का बोझ शहर से कम हो सकेगा। इससे हिमाचल और पंजाब जाने वाले वाहन चालकों को भी राहत मिलेगी। दोनों तरफ के वाहन शहर में प्रवेश करने के बजाय बाहर ही बाहर निकल जाएंगे। वर्तमान में कोई वैकल्पिक व्यवस्था न होने से वाहन चालक पंजाब और जीरकपुर अंबाला-कालका रोड से हिमाचल का रुख करते हैं। एनएच-7 (जीरकपुर-पटियाला लाइट पॉइंट से शुरू होकर एनएच-5 जीरकपुर-परवाणू) के जंक्शन पर समाप्त होने वाले छह लेन के इस 19.2 किलोमीटर लंबे बाईपास के निर्माण को गति मिलेगी। इसके लिए जमीन अधिग्रहीत की जा चुकी है। इसमें से कुछ किसानों को मुआवजा दिया जा चुका है जबकि कुछ को मुआवजा मिलना अभी बाकी है। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य पटियाला, दिल्ली, मोहाली एरोसिटी से यातायात को हटाकर हिमाचल प्रदेश को सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करके ज़ीरकपुर, पंचकूला और आसपास के क्षेत्रों का जाम भी कम करना है।
जीरकपुर के छह लेन के बाईपास को केंद्रीय कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इसकी अगली प्रक्रिया शुरू की जाएगी। टेंडर की प्रक्रिया में तीन से चार माह का समय लगेगा। इसी के साथ काम शुरू करने के लिए करीब चार माह का समय लगेगा। यह बाईपास पटियाला रोड पर स्थित छत लाइट पॉइंट से शुरू होगा और पंचकूला परमाणु रोड पर जाकर मुकम्मल होगा। जीरकपुर के पीआर-7 रोड को भी इसी रोड के साथ कवर किया जाएगा। - राहुल सोखल, अधिकारी, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया।
जीरकपुर में 6 लेन बाईपास बनने के बाद मोहाली और जीरकपुर से पंचकूला के रास्ते होते हुए हिमाचल जाने वाले लोगों को भारी राहत मिलेगी। जो सफर आज एक घंटे में तय होता है वह सफर बाईपास मुकम्मल होने के बाद मात्र 15 मिनट में हो जाया करेगा। इससे समय और पेट्रोल दोनों की भारी बचत होगी। - अश्विनी कुमार गर्ग, जीरकपुर।
विज्ञापन
6 लेन बाईपास बन जाने से समय की बचत होगी ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलेगा। सफर सुरक्षित और सुखद होगा और इसके साथ-साथ जीरकपुर क्षेत्र में प्रॉपर्टी कारोबार में भी उछाल आएगा। - संजय शर्मा, प्रॉपर्टी कारोबारी, जीरकपुर।