{"_id":"60bd32a78ebc3e59b4438bb8","slug":"the-bsp-also-accused-the-chief-minister-and-the-health-minister-of-selling-government-vaccines-said-the-government-was-earning-profits-by-selling-medicines-mohali-news-pkl415830219","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा ने भी सरकारी वैक्सीन बेचने का आरोप लगा मुख्यमंत्री और सेहत मंत्री पर साधा निशाना, कहा- सरकार दवाई बेच कर कमा रही थी मुनाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा ने भी सरकारी वैक्सीन बेचने का आरोप लगा मुख्यमंत्री और सेहत मंत्री पर साधा निशाना, कहा- सरकार दवाई बेच कर कमा रही थी मुनाफा
विज्ञापन
मोहाली। बहुजन समाज पार्टी ने भी राज्य सरकार पर जुबानी हमला बोल दिया है। पार्टी के राज्य प्रधान जसवीर सिंह गढ़ी ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि जब राज्य के लोग कोरोना महामारी के साथ मर रहे थे तब कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री और सेहत मंत्री सरकार से मिली वैक्सीन को निजी अस्पतालोें को बेचकर मुनाफा कमाने में लगे थे। उन्होंने कहा कि बसपा के राष्ट्रीय प्रधान कुमारी मायावती का इस मुद्दे पर बयान आने के साथ कांग्रेस सरकार ने बेची हुई वैक्सीन डोज वापिस लेने के लिए निर्देश जारी किया है। बसपा पंजाब ने इस घपले का जिम्मेदार सेहत मंत्री बलवीर सिंह सिद्धू को ठहराते हुए उनसे मंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग की है।
उन्होंने आरोप जारी रखते हुए कहा कि पोस्ट मैट्रिक स्कीम के तहत 2 लाख विद्यार्थियों के रोल नंबर रोकने और पंजाब सरकार का 1549.6 करोड़ रुपये का कॉलेज का बकाया पड़ा होने का मामला अभी तक अधर में लटक रहा है। कांग्रेस के कैबिनेट मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, चरणजीत सिंह चन्नी, साधू सिंह धर्मसोत, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने 15 जनवरी को सांझी कांफ्रेंस में कॉलेजों को तीन दिनों में विद्यार्थियों के हक को पूरा करने का अल्टीमेटम दिया था जोकि लिफाफा बाजी ही सिद्ध हुआ है।
ऐसे हालातों में सफाई कर्मचारियों को स्थायी करने के लिए उठाई गई आवाज को बुलंद करने के लिए सारी नगर परिषदों के बाहर सफाई कर्मचारी धरने पर बैठे हैं। उनकी आज तक सुनवाई नहीं हुई। बसपा पंजाब की ओर से इस संबंधी अगली रणनीति के लिए 10 जून को राज्य स्तरीय बैठक करवाने जा रही है। इस मौके पर पार्टी के राज्य उपप्रधान हरजीत सिंह लौंगिया, राज्य जनरल सचिव राजा रजिंदर सिंह ननहेड़िया, राज्य सचिव जगजीत सिंह छड़बड़, जोन इंचार्ज हरनेक सिंह, जिला प्रधान सुरिंदर पाल सिंह सहौडा आदि मौजूद थे।