फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The brothers of the first wife along with their friends beat the young man, case registered against ten

Mohali News: पहली पत्नी के भाईयों ने साथियों के साथ मिलकर युवक को पीटा, दस पर केस दर्ज

Wed, 24 Apr 2024 05:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
The brothers of the first wife along with their friends beat the young man, case registered against ten
मोहाली। शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे युवक और उसकी पत्नी पर दस हमलावरों ने हमला कर दिया। इस हमले में पहली पत्नी के भाई और उनके साथी शामिल थे, इन्होंने अपने पहले जीजा रहे 26 वर्षीय हीरा सिंह और उसकी पत्नी को पीटकर घायल कर दिया। हीरा सिंह के बयान पर ब्लॉक माजरी पुलिस ने आरोपी सुरिंदर सिंह उर्फ काली, संदीप उर्फ नारायण दोनों निवासी गांव लुबाणगढ़ ब्लॉक माजरी और इनके आठ अज्ञात साथियों पर आईपीसी की धारा 323, 341, 506, 148, 149 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस जांच अधिकारी के अनुसार हमलावर अभी फरार हैं और इनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन

हीरा सिंह निवासी गांव किशनगढ़ चंडीगढ़ ने पुलिस को बताया कि वह अर्बन लोकल बॉडीज सेक्टर-4 पंचकूला में बतौर क्लर्क नौकरी करता है। 19 अप्रैल को उसके मामा की हवेली में शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी थी। वह परिवार सहित वहां पहुंचा था। जब रात के समय खाना खाकर करीब साढ़े 10 बजे अपनी कार के पास आया तो आरोपी काली और संदीप ने अपने साथियों सहित उसे घेर कर पीटना शुरू कर दिया जब उसकी पत्नी उसे छुड़ाने आई तो उस पर कातिलाना हमला कर दिया। हीरा ने आरोप लगाया कि उक्त हमलावर उससे रंजिश रखते हैं, क्योंकि वर्ष 2021 में उसकी शादी काली और संदीप के मामा की बेटी मनप्रीत कौर के साथ हुई थी। उनकी आपस में बनी नहीं और इसके बाद वर्ष 2022 में कोर्ट में उनका तलाक हो गया था। इसी रंजिश के चलते उस पर हमला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed