फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The body of Vanshika, who had gone to Canada for studies, was found near the sea, family members suspected murder

Mohali News: अध्ययन के लिए कनाडा गई वंशिका का शव समुद्र के किनारे मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Tue, 29 Apr 2025 12:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
The body of Vanshika, who had gone to Canada for studies, was found near the sea, family members suspected murder
ओटावा में मृत डेराबस्सी की वं​शिका। फाइल 
डेराबस्सी। अध्ययन के लिए ओटावा गई डेराबस्सी निवासी वंशिका की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई है। उसका शव समुद्र के किनारे मिला। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। ढाई वर्ष पहले डेराबस्सी से बारहवीं की परीक्षा पास कर वह कनाडा गई थी। दो वर्षीय कोर्स करने के बाद 18 अप्रैल को उसने परीक्षा दी थी। इसके बाद वह किसी कंपनी में नौकरी कर रही थी। वह आप नेता दविंदर सैनी की बेटी थी। उसके निधन पर विधायक कुलजीत सिंह रंधावा समेत अन्य लोगों ने दुख जताया है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार 22 अप्रैल को वह घर से नौकरी पर गई थी, लेकिन वापस नहीं आई। उसकी 25 तारीख को आईलैट्स की परीक्षा थी। उसके साथ पेपर देने जाने वाली सहेली ने बार-बार फोन किया तो उसका फोन स्विच ऑफ था। परीक्षा देने के बाद जब वह वंशिका के घर गई तो पता चला कि वह 22 तारीख को नौकरी पर गई थी, पर वापस नहीं आई। उसने भारत में रहने वाले उसके परिवार और वहां रहने वाले अन्य दोस्तों को जानकारी देकर अपने स्तर पर उसकी खोज शुरू की। मृतका के दोस्तों और अन्य परिचितों ने वहां के सांसद से भी संपर्क किया। उसकी विभिन्न स्थानों पर तलाश की गई। बताया जा रहा है कि उसका शव समुद्र के किनारे मिला। मृतका के पिता ने बताया कि 22 तारीख को उनकी अपनी बेटी के साथ फोन पर बात हुई थी, लेकिन तीन दिन से कोई बात नहीं हुई। उन्होंने संदेह जताया है कि उसकी हत्या हुई है, इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed