फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Punjab School Education Board released the admission schedule

पंजाब बोर्ड ने जारी किया दाखिले का शेड्यूल: 15 मई से प्रक्रिया शुरू, अंतिम तारीख के बाद आने वालों को नहीं मिलेगा प्रवेश

Sat, 26 Mar 2022 02:21 AM IST
मोहाली ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: मोहाली ब्‍यूरो Updated Sat, 26 Mar 2022 02:21 AM IST
सार

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं के दाखिले का शेड्यूल जारी किया है। अंतिम तारीख के बाद आने वाले किसी भी छात्र को दाखिला नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
Punjab School Education Board released the admission schedule
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने शुक्रवार को चार कक्षाओं के दाखिले का शेड्यूल जारी किया है। 15 मई तक विद्यार्थी स्कूलों में दाखिला ले पाएंगे। इस संबंधी बोर्ड की ओर से स्कूलों को आदेश की कॉपी भेज दी गई है। बोर्ड ने साफ किया है कि अंतिम तारीख के बाद किसी भी विद्यार्थी को दाखिला नहीं दिया जाएगा। साथ ही उक्त आदेशों को तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है। किसी को भी दाखिले संबंधी कोई परेशानी आती है तो बोर्ड के मुख्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन


कोरोना की तीसरी लहर कमजोर पड़ते ही पीएसईबी का ध्यान स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू करने और सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने पर लग गया है। इसके तहत बोर्ड ने कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं के दाखिले का शेड्यूल जारी किया है। बोर्ड की ओर से जारी आदेश सभी सरकारी, एडेड, एफिलिएटेड और एसोसिएट स्कूलों पर लागू होंगे। इच्छुक विद्यार्थी इन कक्षाओं में दाखिला ले सकते हैं। इस संबंधी अधिक जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर ली जा सकती है। बता दें कि अन्य कक्षाओं में दाखिले की प्रक्रिया पहले से ही चल रही है।
विज्ञापन


पूरे राज्य में होती है एक समान पढ़ाई
राज्य के सभी स्कूलों में अब एक समान पढ़ाई होती है। शिक्षा विभाग हर महीने का सिलेबस खुद तय करता है। इसी सिलेबस से स्कूलों में पढ़ाई करवाई जाती है। अगर कोई विद्यार्थी किसी मजबूरी में राज्य में एक से दूसरे स्कूल में दाखिला ले लेता है तो उसे पढ़ाई की दिक्कत नहीं आती है। इसी तरह अध्यापक भी जब ट्रांसफर होकर कहीं जाता है तो उन्हें भी ज्यादा परेशानी नहीं उठानी पड़ती है। जितना सिलेबस वह पढ़ाकर गए होते हैं इसके बाद भी उन्हें इससे आगे ही पढ़ाना होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed