फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The bank planted trees under the campaign 'One tree in the name of mother'

Mohali News: बैंक ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाए पौधे

Sun, 06 Jul 2025 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
The bank planted trees under the campaign 'One tree in the name of mother'
मोहाली। पंजाब राज्य सहकारी बैंक ने शनिवार को ईको प्लांटेशन एसोसिएशन मोहाली के सहयोग से पौधरोपण अभियान चलाया। यह पहल अंतरराष्ट्रीय सहकारी वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में ‘एक पेड़-मां के नाम’ मुहिम का हिस्सा रही। अभियान के तहत मोहाली के सेक्टर-78 स्थित पूर्वा अपार्टमेंट चौक के नजदीक सड़क किनारे पौधे लगाए गए। इस मौके पर बैंक के चेयरमैन सरदार जगदेव सिंह बाम और मैनेजिंग डायरेक्टर सरदार हरजीत सिंह संधू (पीसीएस) ने पौधे लगाकर अभियान की शुरुआत की। चेयरमैन जगदेव सिंह बाम ने कहा कि ईको प्लांटेशन एसोसिएशन शहर को हरा-भरा और पर्यावरण की रक्षा के लिए सराहनीय कार्य कर रही है। पंजाब राज्य सहकारी बैंक इस नेक काम का हिस्सा बनकर गर्व महसूस कर रहा है। इस अवसर पर एसोसिएशन को पर्यावरण सुरक्षा में उनके उल्लेखनीय प्रयासों के लिए एक स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित भी किया गया। बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर हरजीत सिंह संधू ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए धरती को बचाना आज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रदूषण और घटती हरियाली के कारण उत्पन्न हो रही पर्यावरणीय चुनौतियों पर भी चिंता जताई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed