फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The arms of a young man who got burnt due to electric shock had to be amputated, the police station was surrounded for not registering the case.

Mohali News: करंट से झुलसे युवक की काटनी पड़ी बाजुएं, मामला दर्ज न होने पर घेरा थाना पीड़ित परिवार केस दर्ज करवाने के लिए थानों के काट रहा चक्कर

Fri, 27 Dec 2024 01:45 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Fri, 27 Dec 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
The arms of a young man who got burnt due to electric shock had to be amputated, the police station was surrounded for not registering the case.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मोहाली। पावरकाॅम में ठेके पर काम करने वाले कई कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान करंट लगने से मौत हो चुकी है। पीडि़त परिवार लापरवाह लोगों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दे चुका हैं लेकिन पुलिस की ओर से केस दर्ज न करने के खिलाफ वीरवार को पीडि़त परिवार ने फेज-1 थाने का घेराव किया। बिजली विभाग में ठेके पर काम करने वाले कर्मचारी सतनाम सिंह को चार माह पहले करंट लग गया था। परिवार का कहना है कि करंट से सतनाम गंभीर रूप से झुलस गया। डॉक्टरों को उसकी जान बचाने के लिए दोनों बाजुएं काटनी पड़ीं। पीडि़त परिवार की मांग है कि जिनकी वजह से उनका भाई दोनों हाथ खो बैठा है, उन जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए लेकिन पुलिस ने अब तक मामला ही दर्ज नहीं किया है। सतनाम का परिवार न्याय की मांग कर रहा है। वीरवार को बिजली कर्मचारी पीडि़त के भाई को लेकर फेज-1 थाने में पहुंचे लेकिन थाना इंचार्ज के न मिलने पर उन्होंने थाने का घेराव कर नारेबाजी की।


सुमनप्रीत सिंह ने बताया ड्यूटी के दौरान उसके भाई सतनाम सिंह 11 हजार वॉल्ट की तार रिपेयर कर रहा था। इस दाैरान उसे करंट लग गया और वह गंभीर रूप से झुलस गया था। अस्पताल में डॉक्टरों को उसकी जान बचाने के लिए दोनों बाजू काटनी पड़ी। सतनाम परिवार का सहारा था लेकिन अब परिवार को उसकी देखभाल करनी पड़ी रही है। उनका आरोप है कि पावरकाॅम में ठेके पर काम करने वाले कई कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान करंट से मौत हो चुकी है या फिर अंग गवां चुके हैं लेकिन सरकारी मुआवजा तो दूर पुलिस मामला तक दर्ज नहीं कर रही। उनकी मांग है कि ड्यूटी के दौरान हादसों में अपने अंग खोने वाले कर्मचारियों के पारिवारिक सदस्यों को नौकरी दी जाए। हादसे के बाद सरकार की ओर से परिवार को मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि जल्द ही यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बैठक करके अगली रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed