फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The amenities within the ATS Society are magnificent, but the moment you step outside, you are greeted by dilapidated roads.

Mohali News: एटीएस सोसायटी में सुविधाएं शानदार, बाहर निकलते ही बदहाल सड़कें करती स्वागत

Thu, 24 Sep 2026 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
The amenities within the ATS Society are magnificent, but the moment you step outside, you are greeted by dilapidated roads.
डेराबस्सी। डेराबस्सी को नई पहचान देने वाली एटीएस सोसायटी के निवासी सोसायटी के भीतर बेहतर सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं, लेकिन बाहर निकलते ही जर्जर सड़कें, गंदगी और अव्यवस्थित यातायात उनका स्वागत करते हैं। करोड़ों रुपये खर्च कर फ्लैट और विला खरीदने के बावजूद सोसायटी के लिए हाईवे से सीधा रास्ता उपलब्ध नहीं है। निवासियों को शिवपुरी कॉलोनी के रास्ते बरवाला रोड होकर सोसायटी पहुंचना पड़ता है। बरवाला रोड पर अक्सर जाम लगने से लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

एटीएस सोसायटी निवासी सिमरन सिंह, एंजल, गुरविंदर कौर और हरबंस सिंह का कहना है कि एटीएस सोसायटी डेराबस्सी में लग्जरी फ्लैट और विला उपलब्ध कराने वाली शुरुआती बड़ी सोसायटियों में शामिल रही है। इसके बावजूद नगर काउंसिल की ओर से सोसायटी तक बेहतर सड़क संपर्क के लिए ठोस व्यवस्था नहीं की गई। उनका कहना है कि हाईवे से सीधा रास्ता नहीं होने के कारण समय बचाने के लिए कुछ लोग गलत दिशा में वाहन चलाने को मजबूर होते हैं, जबकि नियमों के अनुसार चलने पर लंबा रास्ता तय करना पड़ता है।
विज्ञापन

सोसायटी के पास से गुजर रहा बरसाती नाला भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। निवासियों का कहना है कि नाले से लगातार दुर्गंध आती है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी होने के साथ वातावरण भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी रास्ते के सहारे आवागमन
निवासियों के मुताबिक हाईवे पर एटीएस की जमीन से सोसायटी की ओर आने-जाने के लिए प्रबंधन की ओर से एक रास्ता बनाया गया है। फिलहाल इसी रास्ते का इस्तेमाल कर निवासी अपने फ्लैट और घरों तक पहुंचते हैं। लोगों का कहना है कि लाखों-करोड़ों रुपये खर्च कर घर खरीदने के बावजूद स्थानीय निकाय की ओर से सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर अपेक्षित व्यवस्था नहीं की गई।
निवासियों की प्रमुख मांगें
हाईवे से एटीएस सोसायटी तक सीधा सड़क संपर्क उपलब्ध कराया जाए।
बरवाला रोड पर जाम की समस्या का समाधान किया जाए।
बरसाती नाले को व्यवस्थित तरीके से चैनलाइज किया जाए।
नाले की नियमित सफाई और आसपास सुंदरीकरण कराया जाए।
सड़क व अन्य बुनियादी सुविधाओं का स्थायी समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed