Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The accused who threatened to kill Punjabi singer Mankirt Aulakh has been arrested

Mohali News: पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

Wed, 27 Aug 2025 01:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
The accused who threatened to kill Punjabi singer Mankirt Aulakh has been arrested
मोहाली। पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को सीआईए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी खुड्डा जस्सू सारंगपुर निवासी हरजिंदर सिंह है। आरोपी ने अपना नाम रविंदर सिंह रखा हुआ है। आरोपी को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है जोकि विदेश भागने की फिराक में था। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कुछ सालों से इटली में रह रहा था। उसके खिलाफ थाना मटौर में बीएनएस की धारा 318(5), 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी से खुलासे होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

रविंदर ने इटली के नंबर से पहले इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया के माध्यम से मनकीरत औलख का नंबर निकाला। इसके बाद रंगदारी मांगने की नीयत से कॉल की। इसके बाद जब इसे पता चला कि पुलिस थाने में मामला दर्ज हो चुका है, तो वह इंडिया छोड़कर वापस इटली भागने की फिराक में था। पुलिस ने इसके मोबाइल से सारी चैट रिकवर कर ली है। पुलिस ने धमकी देने वाले नंबर को जब ट्रेस किया तो वह चंडीगढ़ में चलता पाया गया। इसके बाद साइंटिफिक और टेक्निकल इंटेलिजेंस की मदद से उस नंबर को ट्रेस किया गया। 21 अगस्त को आरोपी ने विदेशी नंबर से व्हाट्सअप कॉल कर मनकीरत औलख को ऑफिशियल नंबर पर धमकी भरा मैसेज भेजा था। यह पंजाबी में लिखा हुआ था। इसके बाद औलख के मैनेजर की धमकी देने वाले नंबर पर व्हाट्सअप बात भी हुई। इसमें साफ तौर पर मनकीरत को मारने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन


बंबीहा गैंग से भी मिल चुकी है धमकी
पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाला की हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने इसकी जिम्मेवारी ली थी। सिद्धू मुसेवाला और मनकीरत औलख में आपस में विवाद चल रहा था। मनकीरत विक्की मिड्डूखेडा का करीबी थी। विक्की की हत्या बंबीहा गैंग ने करवाई थी। लॉरेंस के राइव गैंग बंबीहा ग्रुप की तरफ से मनकीरत औलख को भी धमकी दी गई थी। इसके बाद मनकीरत कुछ समय के लिए अपने परिवार के पास विदेश में चला गया था। हालांकि बाद में उन्होंने साफ किया था कि उनकी पत्नी की डिलीवरी होनी थी इसलिए वे विदेश गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed