फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The accused was running away after kidnapping the child, the vehicles stuck in the jam, the police caught them by taking a lift on the bike

Mohali News: बच्चे को अगवा कर भाग रहा था आरोपी, जाम में फंसीं गाड़ियां तो पुलिस ने बाइक पर लिफ्ट लेकर दबोचा

Sun, 02 Jul 2023 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
The accused was running away after kidnapping the child, the vehicles stuck in the jam, the police caught them by taking a lift on the bike
डेराबस्सी। पैसों के लेनदेन के विवाद में बच्चे का अपहरण कर भाग रहे आरोपी को पुलिस ने एक घंटे के भीतर पीछा कर दबोच लिया। खास बात है कि आरोपी का पीछा करने के दौरान पुलिस की गाड़ी मैकडी (मैकडॉनल्ड्स) चौक पर लगे लंबे जाम में फंस गई लेकिन पुलिस बाइक चालकों से लिफ्ट लेकर आरोपी तक पहुंच गई। आरोपी की पहचान भूधन कुमार हाल निवासी हैबुतपुर और मूल निवासी गांव घोड़ासहन, जिला मोतिहारी (बिहार) के रूप में हुई है। पुलिस ने अपहरण समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मुबारकपुर पुलिस के मुताबिक, आरोपी बच्चे के परिजनों से फिरौती के रूप में नकदी और मोबाइल मांगना चाहता था। मूलरूप से बिहार निवासी शिकायतकर्ता ऊषा देवी (35) ने बताया कि वह हैबतपुर में रहती हैं। उनके मामा के गांव का रहने वाला भूधन यहां उनके बगल वाले कमरे में रहता है। शनिवार सुबह आठ बजे वह उनके कमरे में आया और पैसे के लेनदेन को लेकर बहस करने लगा। इस दौरान उसने उनके सबसे छोटे बेटे प्रकाश का दाहिना हाथ सिगरेट से जला दिया। इसके बाद उनकी काफी बहस हुई। इसके बाद भूधन उनके कमरे से धमकी देते हुए चला गया कि वह उसके बेटे का अपहरण कर लेगा। ऊषा देवी ने बताया कि उनके पति मीरपुर में काम करते हैं और वह अपने बच्चों के साथ यहां अकेली रहती हैं। उन्होंने भूधन की धमकी पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया और लोगों के घरों में काम करने चली गईं। शाम को जब वह लौटीं तो उसने देखा कि उनका बेटा घर पर नहीं था। आसपास ढूंढने पर पता चला कि उनके बेटे को आखिरी बार भूधन के साथ आइसक्रीम खाते देखा गया है। यह सुनकर उन्होंने तुरंत डेराबस्सी के एक निजी बैंक में काम करने वाली मैनेजर रोहिणी (जिसके घर पर वह काम करती हैं) को बताया। उन्होंने तुरंत पुलिस को बताया। इसके बाद डीएसपी दर्पण कौर आहलूवालिया, मुबारकपुर थाना प्रभारी रणबीर सिंह और एसएचओ जसकंवल सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद तुरंत पुलिस हैबतपुर पहुंची और आरोपी के मोबाइल को ट्रेस कर उसका पीछा शुरू कर दिया। आरोपी बार-बार वाहन बदल रहा था। पुलिस ने कालका चौक, पटियाला रोड पर उसका पीछा किया। आखिर में पुलिस की गाड़ियां अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर मैकडी (मैकडॉनल्ड्स) चौक के पास लगे जाम में फंस गईं। इसके बाद पुलिस ने गाड़ियां छोड़कर पैदल ही उसे ढूंढना शुरू किया। इस दौरान पुलिस ने बाइक सवारों से लिफ्ट भी ली। पुलिस शुरुआत में उसे ऑटो में ढूंढती रही लेकिन आखिर में आरोपी बच्चे के साथ एक बस में बैठा नजर आया, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। इसके बाद बच्चे को परिवार को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

कोट
आरोपी का बच्चे के परिवार के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर पुराना विवाद था। इस वजह से आरोपी पीड़ित परिवार से नकदी और मोबाइल प्राप्त करना चाहता था इसीलिए उसने बच्चे का अपहरण कर लिया। अभी पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 365 (अपहरण) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले में फिरौती की धारा भी जोड़ेगी।
विज्ञापन

-दर्पण कौर आहलूवालिया, डीएसपी, डेराबस्सी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed