फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The accused of attempting robbery in a finance branch fled to Jharkhand

Mohali News: फाइनांस की शाखा में चोरी का प्रयास करने के आरोपी झारखंड भागे

Fri, 20 Sep 2024 08:00 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 08:00 PM IST
विज्ञापन
The accused of attempting robbery in a finance branch fled to Jharkhand
पुलिस टीमें कर रही पीछा, सीसीटीवी कैमरे से चोरों की हुई थी पहचान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मोहाली। 7 सितंबर की रात को फेज-2 की मुख्य मार्केट में चल रहे मुथुट फाइनांस के शोरूम में सेंधमारी कर चोरी की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया गया था। ऐन वक्त पर हूटर बजने पर चोर सामान वहीं छोड़ फरार हो गए थे। सीसीटीवी में चोरों का हुलिया सामने आया था। वारदात के 13 दिन बाद भी चोर पकड़े नहीं गए हैं। मामले में जांच सीसीटीवी पर अटक गई है। फेज-1 थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला भी दर्ज है। सूत्रों के अनुसार आरोपी झारखंड भाग गए हैं। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस टीमें झारखड़ गई हुई हैं।

चोरी का प्रयास 8 सितंबर को रात ढाई बजे के आसपास किया गया था। चोरों ने मुथुट फाइनांस में घुसने के लिए साथ बन रहे निर्माणाधीन शोरूम का सहारा लिया था। उन्होंने दीवार में ड्रिल मशीन से दीवार में बड़ा सुराग किया और मुथुट फाइनांस के शोरूम में घुस गए। चोरों ने सेफ में जैसे ही हाथ डाला अचानक हूटर बज गया और चोर अपना सामान मौके पर छोड़ फरार हो गए। सूत्रों के अनुसार मुथुट फाइनांस के साथ जिस शोरूम में काम चल रहा था वहां काम करने वाले ठेकेदार के कर्मचारियों ने वारदात को अंजाम दिया था, उनके साथ बाहर के युवक भी वारदात में शामिल हैं।
विज्ञापन


दो युवक सीसीटीवी में हुए थे कैद

मुथुट फाइनांस के शोरूम में घुसने के लिए चोरों ने ड्रिल मशीन से दीवार में सुराग बनाया था। मुथुट में लगे सीसीटीवी फुटेज में दो चोर अंदर आते दिखाई दिए थे। उन्होंने आते ही पहले सीसीटीवी कैमरे के तार काटे और उसके बाद जब वह सेफ खोलने लगे तभी हूटर बज गया था। हूटर की आवाज सुनकर चोर सामान वहीं छोड़ भाग गए। मुथुट में चोरी की सूचना का मैसेज तुरंत ब्रांच मैनेजर को पहुंची थी जिसके 15 मिनट बाद पूरा स्टॉफ मौके पर पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


औजारों से लैस होकर आए थे चोर

चोर औजारों से लैस होकर वारदात को अंजाम देने के लिए आए थे। चोर जो सामान छोड़कर भागे हैं, उसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। उनके बैग से कटर मशीन, ड्रिल मशीन, पेचकस, सबल, बैटरी के अलावा गैस वेल्डिंग व सिलिंडर बरामद हुआ है।

कोट्स

मामला दर्ज कर लिया था। चोरों की पहचान कर ली गई है। आरोपी झारखंड की तरफ भागे हैं। पुलिस टीमें पीछा कर रही है। जल्द ही चोर काबू कर लिए जाएंगे।

जगदीप सिंह, एसएचओ थाना फेज-1 मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed