{"_id":"6ab59094dad499897d0784a9","slug":"telemedicine-opd-now-describe-your-illness-on-the-e-sanjeevani-portal-and-get-a-doctors-advice-mohali-news-c-71-1-mli1018-147264-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेलीमेडिसिन ओपीडी : अब ई-संजीवनी पोर्टल पर बताएं बीमारी और पाएं डॉक्टर की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेलीमेडिसिन ओपीडी : अब ई-संजीवनी पोर्टल पर बताएं बीमारी और पाएं डॉक्टर की सलाह
विज्ञापन
विशेषज्ञ की कमी वाले अस्पतालों में मरीजों को मिलेगा मार्गदर्शन, अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी विशेषज्ञ की सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। फेज-6 सिविल अस्पताल में टेलीमेडिसिन ओपीडी की सुविधा जल्द शुरू की जाएगी। इसके लिए शनिवार का दिन निर्धारित किया गया है। ई-संजीवनी पोर्टल के माध्यम से विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी वाले अस्पतालों के मरीजों को लाभ मिलेगा। उन्हें स्थानीय स्तर पर ही चिकित्सकीय सलाह मिल सकेगी। इससे मरीजों को बड़े अस्पतालों के बार-बार चक्कर लगाने की जरूरत कम होगी।
इस सुविधा के तहत स्थानीय डॉक्टर मरीज की बीमारी और जांच रिपोर्ट साझा करेंगे। वे स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ साझा करेंगे। विशेषज्ञ डॉक्टर इन जानकारियों के आधार पर बीमारी के प्रबंधन और आगे के उपचार पर सलाह देंगे। एमडी मेडिसिन रितु अत्री भाटिया ने बताया कि यह सुविधा डॉक्टर से डॉक्टर की राय के लिए है। स्थानीय डॉक्टर मरीज की स्थिति विशेषज्ञ के सामने रखकर उपचार प्रक्रिया पर चर्चा कर सकेंगे। पोर्टल पर मरीज की मेडिकल हिस्ट्री और वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी भी साझा की जाएगी। विशेषज्ञ डॉक्टर आगे की जांच और उपचार के लिए सुझाव देंगे। यदि मरीज की प्रत्यक्ष जांच या अस्पताल में उपचार आवश्यक हुआ, तो उसे संबंधित अस्पताल भेजा जाएगा।
विशेषज्ञ मार्गदर्शन का लाभ
यह पहल उन स्वास्थ्य केंद्रों के लिए महत्वपूर्ण है जहां विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध नहीं हैं। ई-संजीवनी पोर्टल के जरिये ऐसे मरीजों को समय पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन मिलेगा। इससे स्थानीय स्तर पर ही बेहतर इलाज सुनिश्चित हो सकेगा। मरीजों को अनावश्यक यात्रा से राहत मिलेगी और उनका समय बचेगा।